Monday, July 13, 2026
HomeLatest Newsपंजाब सरकार की नई पहल, बस स्टैंड पर मिलेंगी ये सुविधाएं!

पंजाब सरकार की नई पहल, बस स्टैंड पर मिलेंगी ये सुविधाएं!

 अमन अरोड़ा ने चीमा मंडी स्थित खेल परिसर से सुसज्जित अत्याधुनिक बस स्टैंड जनता को समर्पित किया।

पंजाब में बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में एक अनूठी पहल के तहत, पंजाब के कैबिनेट मंत्री एवं आम आदमी पार्टी पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने सुनाम विधानसभा हल्के के चीमा कस्बे में बहुउपयोगी बस स्टैंड का शुभारंभ किया। गौरतलब है कि अमन अरोड़ा की कल्पना पर आधारित यह अभिनव सुविधा राज्य में पहली बार सार्वजनिक परिवहन को समर्पित खेल परिसर के साथ एकीकृत करती है।
bus stand
जनता को यह सुविधा समर्पित करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि ₹5.06 करोड़ की लागत से 16,555 वर्ग फुट में निर्मित यह अत्याधुनिक बस स्टैंड केवल परिवहन केंद्र न होकर सामुदायिक गतिविधियों का सशक्त केंद्र है। उन्होंने कहा, “खेल सुविधाओं से युक्त यह बस स्टैंड मॉडल सार्वजनिक उपयोगिता को अधिकतम करने और युवाओं को सशक्त बनाने के लिए बनाया गया है।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विकास बहुआयामी होना चाहिए और यह परियोजना उसी दृष्टि का प्रतीक है।
यह मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की नवाचारपूर्ण एवं जन-केंद्रित नीतियों का उदाहरण है, जो एक ही छत के नीचे विविध सामुदायिक आवश्यकताओं को पूरा करती हैं। अरोड़ा ने बताया कि इस सुविधा की भूतल मंजिल को यातायात और व्यापार की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया गया है। इसमें यात्रियों की सुविधा के लिए छह बस काउंटर, विशाल प्रतीक्षालय, छह व्यावसायिक दुकानें, अड्डा फीस कार्यालय, लोडिंग/अनलोडिंग प्लेटफॉर्म, सार्वजनिक पार्किंग और आधुनिक शौचालय ब्लॉक शामिल हैं।
इससे यात्रियों और स्थानीय व्यवसायियों दोनों को सुविधाजनक अनुभव मिलेगा। पहली मंजिल पर अरोड़ा की दूरदर्शी सोच का मुख्य आकर्षण है – आधुनिक बहुउद्देश्यीय खेल परिसर। यहां कुश्ती, जूडो, कबड्डी, कराटे और किकबॉक्सिंग जैसी खेल विधाओं को बढ़ावा देने की व्यवस्था की गई है, ताकि स्थानीय खिलाड़ी आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं का लाभ उठाकर अपनी प्रतिभा निखार सकें।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह परियोजना आवश्यक सेवाओं को स्वास्थ्य और खेल अवसरों के साथ जोड़कर सामुदायिक विकास की परिभाषा बदल देती है और उपयोगिता व नागरिक अवसंरचना के नए मानक स्थापित करती है। इस समय उन के साथ उप मंडल मैजिस्ट्रेट प्रमोद सिंगला और अन्य लोग भी उपस्थित थे।
RELATED ARTICLES
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Google search engine

Most Popular