Sunday, August 9, 2026
HomeLatest Newsमानसून सेशन का आखिरी दिन, राहुल गांधी और पीएम मोदी ने एक...

मानसून सेशन का आखिरी दिन, राहुल गांधी और पीएम मोदी ने एक साथ की ‘चाय पार्टी’

पार्लियामेंट सेशन का आज आखिरी दिन है। सेशन स्थगित होने के बाद एक चाय बैठक का आयोजन किया गया।

राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक साथ टी पार्टी में नजर आए। इस दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री का अभिवादन किया। मुलाकात में राहुल गांधी की राजनाथ सिंह से भी बातचीत हुई। जिसमें रक्षा मंत्री ने यूक्रेन की स्थिति पर नजर रखने की बात कही। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस में बहुत प्रतिभाशाली नेता हैं, लेकिन उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया है। बता दें कि आज मानसून सेशन का आखिरी दिन था।

राहुल ने प्रधानमंत्री का किया अभिवादन

सेशन के स्थगित होने के बाद एक चाय बैठक हुई। इसमें राहुल गांधी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, किरेन रिजिजू, पीयूष गोयल और अमित शाह समेत कई बड़े लीडर नजर आए। इसमें स्पीकर ओम बिरला ने मानसून सेशन के दौरान क्या-क्या काम किया गया उसकी जानकारी दी। साथ ही प्रोडक्टिविटी पर बात की गई। राहुल गांधी ने रक्षा मंत्री से यूक्रेन की स्थिति पर भी बात की।

राहुल गांधी को असुरक्षा और घबराहट में डाल रहे- PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान कहा कि ‘विपक्ष के पास बहुत से अच्छे युवा नेता हैं, लेकिन उन्हें बोलने का मौका नहीं मिलता है।’ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम ने कहा कि ‘ये गांधी परिवार की असुरक्षा ही है जिसकी वजह से उन्हें बोलने नहीं दिया जाता है। ये युवा राहुल गांधी को असुरक्षित और असहज और घबराहट में डाल सकते हैं।’

21 जुलाई से शुरू हुआ था मानसून सेशन

सेशन के अखिरी दिन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में लगातार हुए हंगामों पर भी बात की। उन्होंने शिष्टाचार और परंपराओं की कमी पर बात करते हुए चिंता भी व्यक्त की। आखिर में उन्होंने गरिमापूर्ण चर्चा की जरूरत पर फोकस किया। बता दें कि मानसून सेशन की शुरुआत 21 जुलाई 2025 को हुई थी। एएनआई के मुताबिक, इस सेशन में कुल 12 विधेयक पारित किए गए हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular