Sunday, August 9, 2026
HomeLatest Newsखालिस्तानी आतंकी पन्नू ने एक बार फिर उगला जहर, दी यह धमकी

खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने एक बार फिर उगला जहर, दी यह धमकी

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए वॉशिंगटन डीसी में तथाकथित खालिस्तान रेफरैंडम आयोजित किया।

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए वॉशिंगटन डीसी में तथाकथित खालिस्तान रेफरैंडम आयोजित किया। इस दौरान उसने एक वीडियो जारी कर दावा किया कि वह हिंदुस्तान को टुकड़ों में बांटने के लिए बम बनाने की योजना बना रहा है और दिल्ली को खालिस्तान का हिस्सा बनाएगा। भारत सरकार द्वारा आतंकी घोषित पन्नू की इस हरकत ने सुरक्षा एजैंसियों को सतर्क कर दिया है।
पन्नू, जो सिख फॉर जस्टिस (एस.एफ.जे.) संगठन का मुखिया है, ने अपने वीडियो में भड़काऊ बयान देते हुए कहा कि हम हिंदुस्तान को खत्म कर देंगे और दिल्ली को खालिस्तान की राजधानी बनाएंगे। उसने दावा किया कि उसके संगठन ने वॉशिंगटन में रेफरैंडम के जरिए सिख समुदाय से समर्थन जुटाया है। हालांकि, इस रेफरैंडम की तस्वीरों में खाली कुर्सियां और गिनती के लोग ही नजर आए, जिससे इसके प्रभाव पर सवाल उठ रहे हैं।
भारत सरकार ने पन्नू की इन गतिविधियों को गंभीरता से लेते हुए पहले ही उसे गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत आतंकी घोषित किया है। राष्ट्रीय जांच एजैंसी (एन.आई.ए.) पन्नू के खिलाफ छह मामलों की जांच कर रही है, जिनमें भारत विरोधी साजिशें और खालिस्तान समर्थक गतिविधियां शामिल हैं। अमृतसर और चंडीगढ़ में उसकी संपत्तियां भी जब्त की जा चुकी हैं।
पन्नू की इस ताजा धमकी ने भारत में सुरक्षा चिंताओं को बढ़ा दिया है। खुफिया एजैंसियों का मानना है कि वह पाकिस्तान की खुफिया एजैंसी आई.एस.आई. के इशारे पर भारत में अस्थिरता फैलाने की कौशिश कर रहा है। विदेश मंत्रालय ने पन्नू के दावों को ‘निराधार और अनुचित’ करार देते हुए कहा कि उसका संगठन भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को नुकसान पहुंचाने के लिए काम कर रहा है।
पन्नू, जो अमेरिका और कनाडा की दोहरी नागरिकता रखता है, लंबे समय से भारत विरोधी प्रचार में शामिल रहा है। उसने पहले भी भारतीय संसद, तिरंगे और भारतीय नेताओं को निशाना बनाने की धमकियां दी हैं। हाल ही में उसने 15 अगस्त को वॉशिंगटन में भारतीय दूतावास के बाहर खालिस्तान फ्रीडम रैली आयोजित करने का ऐलान किया था, जिसमें तिरंगा जलाने की धमकी दी थी।
सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि पन्नू की गतिविधियां भारत के लिए गंभीर खतरा हैं, खासकर जब वह विदेशी धरती से भारत में अशांति फैलाने की कौशिश कर रहा है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि ऐसी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पन्नू के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस बीच, भारतीय समुदाय और सिख संगठनों ने पन्नू की हरकतों की कड़ी निंदा की है। उनका कहना है कि पन्नू जैसे लोग सिख समुदाय की छवि को खराब करने की कोशिश कर रहा है। भारत सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भी इस मुद्दे को उठाने का फैसला किया है, ताकि पन्नू जैसे आतंकियों के खिलाफ वैश्विक सहयोग बढ़ाया जा सके।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular