Monday, August 31, 2026
HomeLatest Newsसेहत मंत्री Dr. Balbir Singh ने दी सलाह, शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन...

सेहत मंत्री Dr. Balbir Singh ने दी सलाह, शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन का थैलेसीमिया टैस्ट करवाएं

पंजाब के सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने शादी से पहले दुल्हा दुल्हन को थैलेसीमिया टैस्ट करवाने की सलाह दी है।

 पंजाब के सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने शादी से पहले दुल्हा दुल्हन को थैलेसीमिया टैस्ट करवाने की सलाह दी है। उनका कहना है कि ऐसा करके बच्चों में जन्मजात थैलेसीमिया की बीमारी को रोका जा सकता है। सेहत मंत्री ने रविवार को सिविल अस्पताल लुधियाना में फिलैंथ्रॉपी क्लब के सहयोग से बने थैलेसीमिया वार्ड का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यदि पति-पत्नी थैलेसीमिया माइनर हों तो उनके पैदा होने वाला बच्च थैलेसीमिया मेजर (जैनेटिक ब्लड डिसऑर्डर से पीड़ित) हो सकता है। ऐसे बच्चों में खून पूरा नहीं बन पाता है। एनीमिक होने की वजह से उन्हें नियमित तौर पर ब्लड चढ़ाना पड़ता है। ऐसे बच्चों की ग्रोथ भी प्रभावित होती है। कई देशों में थैलेसीमिया बीमारी खत्म हो चुकी है, क्योंकि वहां पर शादी से पहले सिंपल सा टैस्ट करके पता लगा लिया जाता है कि दूल्हा-दुल्हन थैलेसीमिया करियर तो नहीं है। हमारे यहां भी यदि लोग जागरूक हों और शादी से पहले यह टैस्ट करवाने लगें तो थैलेसीमिया बीमारी खत्म हो सकती है।
थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों का मुफ्त बोन मैरो ट्रांसप्लांट हो रहा
सेहत मंत्री ने कहा कि थैलेसीमिया बीमारी का इलाज बोन मैरो ट्रांसप्लांट हैं। बोन मैरो ट्रांसप्लांट के बाद बच्च सामान्य जिंदगी जी सकता है। इस पर करीब 15 लाख रुपए का खर्च आता है लेकिन कोल इंडिया से प्राप्त धनराशि से बोन मैरो ट्रांसप्लांट सेवाएं शुरू की गई हैं, जिसके तहत सीएमसी अस्पताल के सहयोग से पंजाब सरकार थैलेसीमिया मरीजों का नि:शुल्क ऑप्रेशन कर रही है। पहले पांच साल तक के बच्चों का फ्री बोन मैरो ट्रांसप्लांट किया जा रहा था। अब 12 साल तक के बच्चों का भी फ्री ऑप्रेशन शुरू हो गया है।
रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों के नजदीक भी खुलेंगे आम आदमी क्लीनिक
सेहत मंत्री ने कहा कि सेहत व शिक्षा आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल व मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की प्राथमिकताएं हैं। इसके तहत सिविल अस्पताल में सौ फीसदी दवाएं फ्री दी जा रही है। लुधियाना के शहरी इलाकों के 30-30 बैड कैपेसिटी वाले 6 कम्युनिटी हैल्थ सैंटरों में भी डॉक्टर लगाकर 24 घंटे की सुविधा मिलेगी। 37 शहरी आम आदमी क्लीनिकों समेत जिले में 94 क्लीनिक चल रहे हैं, जिनमें रोज सौ-सवा सौ मरीज मुफ्त इलाज करवा रहे हैं। अब बहुत जल्द रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों समेत ज्यादा फुटफॉल वाली लोकेशंस पर भी नए क्लीनिक खोले जाएंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular