Saturday, August 8, 2026
HomeLatest NewsBikram Singh Majithia को एक और झटका, अब इस केस में FIR...

Bikram Singh Majithia को एक और झटका, अब इस केस में FIR दर्ज

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की परेशानियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की परेशानियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार किए गए मजीठिया के खिलाफ अब एक और नई FIR दर्ज की गई है। इस बार उन पर सरकारी कार्य में बाधा डालने के गंभीर आरोप लगे हैं।
वीडियो क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल
जानकारी के मुताबिक, 25 जून को विजिलेंस विभाग ने मजीठिया के आवास पर छापेमारी की थी। इस दौरान उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। उसी दिन की कुछ वीडियो क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिनमें मजीठिया विजिलेंस अधिकारियों से तीखी बहस करते नजर आए थे। अब इसी घटना को आधार बनाते हुए उनके खिलाफ नई FIR दर्ज की गई है।
FIR में लगे गंभीर आरोप
सूत्रों के अनुसार, FIR में आरोप है कि छापेमारी के दौरान मजीठिया ने सरकारी अधिकारियों के काम में हस्तक्षेप किया और उन्हें अपना कर्तव्य निभाने से रोका। यह कार्रवाई उस वक्त की गई जब विजिलेंस टीम आय से अधिक संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की तलाशी ले रही थी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular