Thursday, July 16, 2026
HomeLatest Newsफरीदकोट में फौजी और उसकी पत्नी कार समेत नहर में गिरे; 22...

फरीदकोट में फौजी और उसकी पत्नी कार समेत नहर में गिरे; 22 घंटे बाद मिले शव

गांव फिड्डे कलां में एक कार सरहिंद नहर में गिरने से सैन्य दंपति की मौत हो गई।

 गांव फिड्डे कलां में एक कार सरहिंद नहर में गिरने से सैन्य दंपति की मौत हो गई। जवान अपनी पत्नी के साथ कार से गांव फिद्दे कलां से लौट रहा था। हादसा शनिवार को हुआ था और एनडीआरएफ की टीमें कार की तलाश में लगी थी। लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली।

 

22 घंटे बाद मिले शव

करीब 22 घंटे बाद रविवार को जब कार का पता चलने पर उसे बाहर निकाला गया तो पति-पत्नी के शव फंसे हुए थे। जानकारी के अनुसार गांव साधावाला का सैनिक बलजीत सिंह छुट्टी पर घर आए हुए थे। वह अपनी पत्नी मनदीप कौर के साथ खरीदारी करने के लिए कार से फरीदकोट आए थे। इसके बाद शाम को लौटते समय वे गांव फिद्दे कलां में अपने रिश्तेदारों से मिलने चले गए।

रिश्तेदारों से मिलकर लौटते समय हुआ हादसा

रिश्तेदारों से मिलने के बाद वे देर शाम घर के लिए निकले। लेकिन रास्ते में ही उनकी कार नहर में गिर गई। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो दोनों की तलाश शुरू की गई। लेकिन, पानी का बहाव तेज होने के कारण पता नहीं चल पाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कई घंटों की मशक्कत के बाद कार का पता चला। लेकिन, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। मृतक दंपति का 5 साल का बेटा है।

2 दिन बाद ड्यूटी पर लौटने वाला था जवान

वे उसे घर पर छोड़कर गए थे। पता चला है कि बलजीत भी 2 दिन बाद ड्यूटी पर लौटने वाला था। लेकिन, उससे पहले ही यह हादसा हो गया। सरपंच अमृतपाल सिंह ने कहा कि नहर के किनारे सड़क की हालत बहुत खराब है। वहीं दूसरी ओर ठेकेदार ने नहर को कंक्र ीट से पक्का करने के बाद उसका टावर नहीं बनाया, जिस कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने मांग की कि नहर के किनारे चार से पांच फीट ऊंची बाड़ लगाई जाए ताकि ऐसे हादसे न हों।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Google search engine

Most Popular