Friday, October 23, 2026
HomeLatest NewsHolidays in Punjab : लगातार 3 छुट्टियां… इस दिन बंद रहेंगे स्कूल-दफ्तर...

Holidays in Punjab : लगातार 3 छुट्टियां… इस दिन बंद रहेंगे स्कूल-दफ्तर और बैंक

अगस्त का महीना छुट्टियों और मौज-मस्ती का मौका लेकर आ रहा है।

अगस्त का महीना छुट्टियों और मौज-मस्ती का मौका लेकर आ रहा है। खासकर पंजाब के बच्चों और कामकाजी लोगों के लिए यह महीना बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि तीन दिन लगातार छुट्टियों का लाभ मिलेगा। बता दें कि इस बार अगस्त में एक साथ शुक्रवार, शनिवार और रविवार को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।
लगातार तीन दिन की छुट्टियों का शेड्यूल
1. 15 अगस्त (शुक्रवार) – स्वतंत्रता दिवस (राष्ट्रीय अवकाश)
2. 16 अगस्त (शनिवार) – जन्माष्टमी (कई जगहों पर सार्वजनिक अवकाश)
3. 17 अगस्त (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश

बच्चों और परिवारों के लिए खुशखबरी

दरअसल इस लगातार तीन दिन की छुट्टी को देखते हुए बच्चों और परिवारों के लिए घूमने-फिरने या आउटिंग की बेहतरीन योजना बनाई जा सकती है। स्कूल-कॉलेजों के साथ-साथ बैंक और सरकारी दफ्तरों में भी इन तीन दिनों में ताले लगे रहेंगे। ऐसे में जो लोग परिवार के साथ छोटा वेकेशन प्लान करना चाहते हैं, उनके लिए यह परफेक्ट लॉन्ग वीकेंड साबित हो सकता है। इस दौरान पहाड़ी क्षेत्रों, धार्मिक स्थलों या प्राकृतिक पर्यटन स्थलों की ओर रुख किया जा सकता है।

क्या-क्या रहेगा बंद?

–स्कूल और कॉलेज
–सभी सरकारी कार्यालय
–बैंक
–कुछ प्राइवेट संस्थान (घोषणा अनुसार)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular