Wednesday, August 5, 2026
HomeLatest News8 दिन में 5 देशों के PM Modi के दौरे के क्या...

8 दिन में 5 देशों के PM Modi के दौरे के क्या हैं मायने? घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो के बाद आज पहुंचे अर्जेंटीना

प्रधानमंत्री मोदी 5 देशों की यात्रा पर खास वजह से गए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी 5 देशों के 8 दिवसीय दौरे पर गए हैं और 2 देशों की यात्रा करके आज वे तीसरे देश में पहुंचे हैं। आज प्रधामनंत्री मोदी अर्जेंटीना में हैं, जहां वे कल भी रहेंगे। इससे पहले वे कैरेबियन देश त्रिनिदाद और टोबैगो में थे। त्रिनिदाद से पहले वे अफ्रीकी देश घाना के ट्रिप पर गए थे। दोनों देशों में उनका शानदार स्वागत हुआ। भारतीय समुदाय से उन्होंने मुलाकात की और उन्हें दोनों देशों ने अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी एक साथ 5 देशों के दौरे पर और इन्हीं 5 देशों के दौरे पर क्यों गए हैं? आइए प्रधानमंत्री मोदी की इन पांचों देशों की यात्रा का मकसद जानते हैं

पांचों देशों की खासियतें और भारत को फायदा

घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना और नामीबिया के दौरे पर जाने का प्रधानमंत्री मोदी का मकसद भारत की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करना है। उपरोक्त 4 देशों में ऐसे खनिज और ऊर्जा संसाधन हैं, जो भारत के लिए रणनीतिक रूप से अहम हैं। वहीं ब्राजील में वे ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने जा रहे हैं। साल 2025 में 17वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन हो रहा है, जो 6-7 जुलाई को ब्राजील के रियो डी जनेरियो में होने जा रहा है।
घाना में दुनिया के सबसे बड़े लिथियम भंडारों में से एक भंडार है। लिथियम इलेक्ट्रिक वाहनों और बैटरी स्टोरेज के लिए जरूरी है।
त्रिनिदाद और टोबैगो में हाइड्रोकार्बन्स संसाधन (तेल और गैस) हैं, जो भविष्य में भारत की तेल और गैस की जरूरतों को पूरा सकता है।
अर्जेंटीना में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा लिथियम भंडार और दूसरा सबसे बड़ा Shale गैस का भंडार है।
नामीबिया में दुनिया के सबसे बड़े यूरेनियम भंडारों में से एक भंडार है, जो परमाणु ऊर्जा उत्पादन के लिए जरूरी है।

क्या है ब्रिक्स और कहां होगा समिट?

ब्रिक्स की स्थापना 2009 में ब्राजील, रूस, भारत और चीन ने की थी। साल 2010 में इसमें दक्षिण अफ्रीका शामिल हुआ था। 2024 में मिस्र, इथियोपिया, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात शामिल हुए। 2025 में इंडोनेशिया शामिल हुआ। ब्रिक्स (BRICS) में आज 11 सदस्य देश ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, सऊदी अरब, मिस्र, संयुक्त अरब अमीरात, इथियोपिया, ईरान और इंडोनेशिया हैं। इनके अलावा बेलारूस, बोलीविया, कजाकिस्तान, क्यूबा, मलेशिया, नाइजीरिया, थाईलैंड, युगांडा, उज्बेकिस्तान जैसे पार्टनर देश भी हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular