Tuesday, July 21, 2026
HomeLatest NewsAsia Cup Hockey 2025: पाकिस्तान की टीम आएगी भारत, सरकार ने दी...

Asia Cup Hockey 2025: पाकिस्तान की टीम आएगी भारत, सरकार ने दी हरी झंडी

हॉकी एशिया कप 2025 भारत में होगा। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी।

 हॉकी एशिया कप 2025 भारत में होगा। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें भारत के अलावा पाकिस्तान, चीन, जापान, मलेशिया, साउथ कोरिया, ओमान और चाइनीज ताइपे की टीमें खेलेंगी। पहले भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण पाकिस्तानी टीम के आने को लेकर दिक्कत थी, लेकिन अब भारतीय खेल मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि पाकिस्तान की हॉकी टीम को एशिया कप में खेलने से नहीं रोका जाएगा।
खेल मंत्रालय का मंत्रालय 
खेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि यह टूर्नामेंट कई देशों की टीमें मिलकर खेलती हैं, इसलिए हम किसी भी देश को भारत आने से नहीं रोकेंगे। उन्होंने कहा कि बाइलेटरल (दो देशों के बीच) मुकाबले अलग होते हैं, लेकिन मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में हिस्सा लेना जरूरी होता है। उन्होंने रूस-यूक्रेन के उदाहरण भी दिए कि युद्ध के बावजूद वे ऐसे टूर्नामेंट में हिस्सा लेते हैं।
मेजबान देश के रूप में क्वालीफाई है भारत 
एशिया कप हॉकी 2025 का आयोजन 27 अगस्त से 7 सितंबर तक बिहार के राजगीर में होगा। भारत मेजबान देश के रूप में क्वालीफाई है। भारतीय टीम ने अब तक तीन बार एशिया कप का खिताब जीता है, जिसमें सबसे आखिरी जीत 2017 में थी। पिछली बार 2022 के टूर्नामेंट में भारत तीसरे नंबर पर रहा था, जबकि पाकिस्तान तीन बार और साउथ कोरिया पांच बार एशिया कप का खिताब जीत चुका है। इस बार एशिया कप में भारत और पाकिस्तान दोनों खेलेंगे, जिससे टूर्नामेंट और भी रोमांचक होगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Google search engine

Most Popular