Wednesday, July 22, 2026
HomeLatest Newsकैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने PSPCL अधिकारियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित...

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने PSPCL अधिकारियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

कैबिनेट मंत्री ने सोमवार को जिला प्रशासकीय कांपलैक्स के मीटिंग हाल में डिप्टी.

मानसून सीजन के मद्देनजर पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने पंजाब राज्य बिजली निगम के अधिकारियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने सोमवार को जिला प्रशासकीय कांपलैक्स के मीटिंग हाल में डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल और जालंधर इंप्रूवमैंट ट्रस्ट की चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाड़ा के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए पी.एस.पी.सी.एल. अधिकारियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और बिजली मीटरों के खुले बक्सों को बंद करके उचित ऊंचाई पर लगाने के निर्देश दिए ताकि किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके।

कैबिनेट मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि लोगों की सुविधा और सुरक्षा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जालंधर के निवासियों की बिजली समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए, ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि शहर में लटकी हुई ढीली, बेकार और क्षतिग्रस्त तारों को हटाने के निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं।

उन्होंने पी.एस.पी.सी.एल. के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जालंधर के निवासियों को बिजली से संबंधित किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। इसके अलावा उन्होंने पी.एस.पी.सी.एल. को अपने विभाग के हैल्पलाइन नंबर को अधिक से अधिक प्रचारित और प्रसारित करने के लिए भी कहा और निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए। मीटिंग में हलका इंचार्ज जालंधर सैंट्रल नितिन कोहली, आप नेता दिनेश ढल्ल और पी.एस.पी.सी.एल. के अधिकारी भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Google search engine

Most Popular