युवक की पहचान अमृतपाल के रूप में हुई जोकि जलालाबाद के गांव खैरे के उताड़ से लापता हुआ था।
जिले के एक किसान का लापता हुआ इकलौते बेटे का पता चल गया है। जानकारी के मुताबिक, युवक पाकिस्तान में होने की सूचना मिली है। युवक की पहचान अमृतपाल के रूप में हुई जोकि जलालाबाद के गांव खैरे के उताड़ से लापता हुआ था। बताया जा रहा है कि लापता युवक अमृतपाल पाकिस्तान के एक पुलिस थाने से मिला है। इसकी जानकारी पाकिस्तानी रेंजर्स ने भारतीय सीमा सुरक्षा बल (BSF) को दी।



