Monday, August 3, 2026
HomeLatest Newsकोस्टगार्ड-नेवी ने बुझाई सिंगापुर के जहाज में लगी आग, अब इंडियन कोस्ट...

कोस्टगार्ड-नेवी ने बुझाई सिंगापुर के जहाज में लगी आग, अब इंडियन कोस्ट से दूर ले जाने की कोशिश

सिंगापुर के जहाज में लगी आग को कोस्टगार्ड और नेवी ने एयरफोर्स की मदद से बुझा लिया है।

सिंगापुर के जहाज में लगी आग को इंडियन कोस्ट गार्ड और नेवी ने मिलकर बुझा लिया है। इसके अलावा वायुसेना भी अभियान में जुटी है। बता दें कि सिंगापुर के कंटेनर शिप एमवी वान हाई 503 में 9 जून को आग लग गई थी। इस शिप में 1754 कंटेनर लदे थे, इसमें से 157 कंटेनरों पर खतरनाक वस्तुएं थी। सिंगापुर का यह जहाज 269 मीटर लंबा और 32 मीटर चौड़ा था।
ऑपरेशन की सफलता के बाद एक्स पर पोस्ट करते हुए इंडियन कोस्टगार्ड ने कहा कि एमवी वान हाई 503 में लगी आग को सफलता पूर्वक बुझा लिया गया है। यह ऑपरेशन पर्यावरण की सुरक्षा के लिहाज से भी काफी अहम था। इसके अलावा जहाज को टो करने में भारतीय नौसेना ने भी अहम भूमिका निभाई है। अब जहाज को हमारे तट से दूर रखने के लिए टो कर उसे दूर खींचा जा रहा है।

जहाज में भरे थे खतरनाक रसायन

बता दें कि जहाज में खतरनाक रसायन, ठोस ज्वलनशील पदार्थ, अल्कोहल युक्त नाइट्रो सेल्यूलोज और अन्य हानिकारक रसायन थे जोकि पर्यावरण के लिए खतरनाक थे। इसके अलावा जहाज में 2128 मीट्रिक टन वेरी लो सल्फर फ्यूल ऑयल और 242 मीट्रिक टन मरीन गैस ऑयल भी था। ये सभी पदार्थ खतरनाक ज्वलनशील माने जाते हैं।

जहाज को तट से दूर ले जाने की कोशिश

जानकारी के अनुसार ये सभी पदार्थ इतने खतरनाक है कि अगर इनमें एक बार आग लग जाए तो बुझाना कठिन है। बता दें कि इंडियन कोस्ट गार्ड, नेवी और एयरफोर्स की मदद से फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। बता दें कि अभी भी फ्यूल टैंक के पास आग लगी हुई है। इससे पहले गुरुवार को दिल्ली में इंडियन कोस्टगार्ड के मुख्यालय पर एक बैठक हुई, जिसमें आग बुझाने को लेकर किए जा रहे उपायों की समीक्षा हुई। इस बैठक में नेवी, एयरफोर्स के अफसर शामिल हुए।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Google search engine

Most Popular