Friday, October 16, 2026
HomeLatest Newsइस राज्य में 49.4 डिग्री सेल्सियस पंहुचा तापमान, इन राज्यों में बारिश...

इस राज्य में 49.4 डिग्री सेल्सियस पंहुचा तापमान, इन राज्यों में बारिश के आसार

 पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत भारत के कई राज्यों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है।

 पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत भारत के कई राज्यों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। खासतौर पर राजस्थान के श्री गंगानगर में गर्मी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शुक्रवार के दिन यहां का अधिकतम तापमान 49.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि वर्ष 2025 में भारत के किसी भी राज्य में अब तक का सबसे अधिक तापमान है। हरियाणा के सिरसा में भी तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस तरह की गर्मी से न केवल लोग, बल्कि जानवर और पेड़-पौधे भी प्रभावित हो रहे हैं।
पहाड़ी राज्य भी भीषण गर्मी की चपेट में-
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और जम्मू संभाग में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। विशेषकर राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में 13 से 15 जून तक भीषण लू चलने की आशंका है। इसके अलावा, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी 15 जून तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। 13 और 14 जून को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर भी लू चलने के आसार हैं।
इन राज्यों में होगी बारिश!
मौसम विभाग ने हाल ही में कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। 13 से 18 जून के बीच कर्नाटक, तमिलनाडु और पुडुचेरी में बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, 13 से 15 जून के दौरान मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में गरज और बिजली के साथ बारिश होने की भी संभावना है। 13 से 19 जून के बीच कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।
इन राज्यों में आंधी के आसार-
मौसम विभाग ने आगामी 7 दिनों के लिए कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश की संभावना बना रहेगी। 14 से 17 तारीख के बीच मध्य प्रदेश में आंधी, बिजली, और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 13 से 15 तारीख के बीच तेज हवाएं चलने की चेतावनी है, जिनकी रफ्तार 50 से 70 किमी तक पहुंच सकती है। इसी दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी तेज हवाओं की संभावना है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular