Wednesday, May 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest News'हमारे बिना नहीं चलती पंजाबी फिल्में...'Pakistani Comedian इफ्तिखार ठाकुर ने उगला...

‘हमारे बिना नहीं चलती पंजाबी फिल्में…’Pakistani Comedian इफ्तिखार ठाकुर ने उगला जहर

पहलगाम हमले को लेकर भारत द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंधुर’ के बाद पाकिस्तानी कलाकारों ने भारत के खिलाफ जहर उगला है।

 पहलगाम हमले को लेकर भारत द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंधुर’ के बाद पाकिस्तानी कलाकारों ने भारत के खिलाफ जहर उगला है। पाकिस्तानी कॉमेडियन इफ्तिखार ठाकुर ने भी भारत को लेकर विवादित बयान दिया है। इसे लेकर इफ्तिखार ठाकुर की एक वीडियो सामने आई है। इसमें वह कर रहे हैं कि हमारे बिना उनकी कोई भी पंजाबी फिल्म नहीं चलती है वह हमारा बायकॉट नहीं करते बल्कि हम उनका बायकॉट करते हैं।
वहीं इफ्तिखार ने उनके खिलाफ बोलने वाले कलाकारों से कहा कि पंजाबी फिल्में पाकिस्तानी कलाकारों के बिना नहीं चलती। उन्होंने हमारे बिना जितनी भी फिल्में बनाई हैं वह सभी फ्लॉप हुई हैं। उन्होंने कहा कि हमारे बिना वह फिल्म नहीं बना सकते वह जंग कैसे लड़ लेंगे। अभिनेता के इस बयान की खूब निंदा हो रही है।
यहां आपको बता दें कि इससे पहले इफ्तिखार का एक वीडियो सामने आया था जिसमें उन्होंने एक पाकिस्तानी चैनल पर कार्यक्रम के दौरान शायराना अंदाज में भारत को धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि यह संदेश भारतीयों के लिए है। कलाकार इफ्तिखार ठाकुर ने शायराना अंदाज में निशाना साधा था। इकके बाद उन्हें बायकॉट करने की मांग उठी थी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments