उन्होंने मीडिया के सामने बातचीत करते बताया कि गुरुद्वारा गुरु रविवदास के प्रमुख धर्मपाल व सरपंच को परेशान किया जा रहा है।
जालंधर में बसपा नेता बलविंदर कुमार ने प्रेस कान्फ्रेंस करते हुए आप विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस अवसर पर बसपा नेता एडवोकेट ब्लविंदर कुमार, ब्लाक समिति के पूर्व चेयरमैन जसवंत सिंह, बसपा नेता गुरमेल चुम्बर, कमल बादशाहपुर व अन्य साथी भी मौजूद थे।
इस दौरान उन्होंने मीडिया के सामने बातचीत करते बताया कि गुरुद्वारा गुरु रविवदास के प्रमुख धर्मपाल व सरपंच को परेशान किया जा रहा है। उन पर दबाव बनाया जा रहा है कि वह अपना पद छोड़ दें नहीं तो उन्हें भी इसी तरह जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। गांव धालीवाल कादियां में निर्माण कार्य करवाजा जा रहा है।
इसे लेकर झगड़ा हो गया जिसके चलते मौजूदा सरपंच को गंभीर चोटें भी आई थीं। थाना लांबड़ा की पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए सरपंच, गुरु घर के प्रधान धर्मपाल और अन्य अज्ञात लोगों सहित 9 अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर नंबर 38/25 धारा 303 (2), 351 (2), 190 बीएनएस के तहत झूठा चोरी का मामला दर्ज किया गया।



