Friday, September 4, 2026
HomeLatest NewsPunjab Government का अवैध शराब के खिलाफ बड़ा एक्शन, 80,000 लीटर इथेनॉल...

Punjab Government का अवैध शराब के खिलाफ बड़ा एक्शन, 80,000 लीटर इथेनॉल की जब्त

पंजाब सरकार ने अवैध शराब कारोबार पर सख्त रुख अपनाते हुए एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

पंजाब सरकार ने अवैध शराब कारोबार पर सख्त रुख अपनाते हुए एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत, बठिंडा में दो ट्रकों से 80,000 लीटर इथेनॉल जब्त किया गया है। इन ट्रकों की पहचान गुजरात नंबर की गाड़ियों के रूप में हुई है, जो राज्य के बाहर से तस्करी कर रहे थे।

-वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दी जानकारी

राज्य के वित्त और आबकारी मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यह इथेनॉल अवैध रूप से शराब, सैनिटाइज़र और अन्य उत्पादों में इस्तेमाल किया जा रहा था। एक्साइज विभाग की तत्परता और निगरानी से यह बड़ी तस्करी की कोशिश नाकाम कर दी गई।

चीमा ने कहा, “पंजाब सरकार अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। जो कोई भी इसमें शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ना बनाने वाले बचेंगे, ना बेचने वाले।”

-रेड के दौरान जब्त किए ट्रक

रेड के दौरान दोनों ट्रकों को रंगे हाथों पकड़ा गया, जो बिना वैध अनुमति के राज्य की सीमाओं में प्रवेश कर रहे थे। जांच में पता चला कि इथेनॉल को गलत इरादों से राज्य में लाया जा रहा था। एक्साइज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular