Friday, May 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest NewsPatiala दौरे पर आज जाएंगे CM Bhagwant Mann, ‘सरकार तुहाडे द्वार’...

Patiala दौरे पर आज जाएंगे CM Bhagwant Mann, ‘सरकार तुहाडे द्वार’ कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज पटियाला के दौरे पर रहेंगे जहां वह ‘सरकार तुहाडे द्वार’ कार्यक्रम में भाग लेंगे।

 पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज पटियाला के दौरे पर रहेंगे जहां वह ‘सरकार तुहाडे द्वार’ कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित करना और प्रशासनिक योजनाओं की जानकारी पहुंचाना है।
– मुख्यमंत्री मान सरपंचों के साथ करेंगे बातचीत
बता दें मुख्यमंत्री मान इस मौके पर राज्य भर से आए सरपंचों से संवाद करेंगे और ग्रामीण विकास को लेकर चर्चा करेंगे। इस दौरान वे सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं और नीतियों से भी सरपंचों को अवगत कराएंगे।
– राज्य में चल रहे युद्ध नशे विरुद्ध अभियान में मांगेंगे सहयोग
मुख्यमंत्री का मुख्य फोकस राज्य में चल रहे “नशे के खिलाफ युद्ध” अभियान पर रहेगा। वे सरपंचों से इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने और अपने-अपने क्षेत्रों में नशा उन्मूलन के लिए सहयोग देने की अपील करेंगे।
– आसान रजिस्ट्री और भूमि पूलिंग पॉलिसी को बताएं फायदे
इसके साथ ही मुख्यमंत्री आसान रजिस्ट्री और भूमि पूलिंग पॉलिसी जैसे योजनाओं के लाभ और प्रक्रिया की जानकारी भी साझा करेंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। मुख्यमंत्री का यह दौरा ग्रामीण विकास और जन-सहभागिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments