अमृतसर में गैंगस्टर रवनीत सिंह सोनू मोटे की स्वर्ण मंदिर के पास बाजार में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
गैंगस्टर रवनीत सिंह उर्फ सोनू मोटा की मंगलवार शाम श्री हरमंदिर साहिब के निकट बाजार में दो युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायल सोनू को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
आरोपी की पहचान हो गई है।
पुलिस ने एक आरोपी की पहचान अभिराज सिंह के रूप में की है। शाम करीब पांच बजे सोनू मोटा किसी काम से बाजार की दुकानों के पास से गुजर रहा था। इसी बीच एक संकरी गली में दो युवकों ने उसे घेर लिया और गोली मार दी।
गोली लगने से सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। एडीसीपी विशालजीत सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। आरोपियों की जल्द ही पहचान कर ली जाएगी। रवनीत सिंह उर्फ सोनू की कई लोगों से दुश्मनी थी। इसी कारण इस घटना को अंजाम दिया गया। आपको बता दें कि अभिराज सिंह पूर्व पार्षद गुरदीप पहलवान के बेटे हैं। गुरदीप पहलवान की 2018 में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सोनू मोटा का नाम प्रकाश में आया था।
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी में आप देख सकते हैं कि कैसे दो युवक एक्टिवा पर सवार होकर आते हैं और सोनू मोटा पर फायरिंग करते हैं। इसके बाद वे घटनास्थल से भाग जाते हैं।