Wednesday, May 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest NewsPunjab Government ने नशे के खिलाफ मुहिम की तेज, मोगा में आज...

Punjab Government ने नशे के खिलाफ मुहिम की तेज, मोगा में आज होगी बड़ी कार्रवाई

मान सरकार की ओर से नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में लगातार तेजी आ रही है।

 मान सरकार की ओर से नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में लगातार तेजी आ रही है। राज्य भर में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में आज मोगा जिले में एक बड़े नशा तस्कर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी है।
-नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों पर चलेगा पीला पंजा
जानकारी के अनुसार, मोगा में स्थित एक नामी नशा तस्कर की अवैध संपत्तियों पर आज पुलिस और प्रशासन का पीला पंजा चलने वाला है। यह कार्रवाई NDPS एक्ट के तहत की जाएगी, जिसमें आरोपी की वह संपत्तियाँ ज़ब्त की जाएँगी जो नशे के धंधे से अर्जित की गई हैं।
-पिछले 55 दिनों से पंजाब में चल रहा अभियान
पिछले 55 दिनों की बात करें तो पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ अपने अभियान में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इस अवधि में कुल 7,295 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
साथ ही भारी मात्रा में नशीले पदार्थ, हथियार और नगदी भी बरामद की गई है। सरकार के इस सख्त रवैये से स्पष्ट है कि नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी कई बार दोहराया है कि पंजाब को ‘ड्रग-फ्री’ बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments