Friday, September 4, 2026
HomeLatest Newsभले ही हम क्वालिफाई न करें, लेकिन अगले साल के लिए 11...

भले ही हम क्वालिफाई न करें, लेकिन अगले साल के लिए 11 खिलाड़ी तैयार करेंगे : MS Dhoni

 चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि उन्हें इस पर गौर करने की जरूरत है कि क्या वह सही तरह की क्रिकेट खेल रहे हैं

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि उन्हें इस पर गौर करने की जरूरत है कि क्या वह सही तरह की क्रिकेट खेल रहे हैं तथा उन्होंने अगले साल होने वाले आईपीएल के लिए 11 खिलाड़ी तैयार करने की योजना को ध्यान में रखते हुए अपने साथियों से थोड़ा आत्ममंथन करने का आग्रह किया।
धोनी ने संकेत दिया कि खिलाड़ी अपनी रणनीति पर अमल नहीं कर पा रहे हैं लेकिन इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि वह अगले साल के लिए कोर ग्रुप की पहचान करने के करीब हैं।
धोनी ने मुंबई इंडियंस के हाथों हार के बाद कहा, ‘हमारे जितने भी मैच बचे हैं उनमें हमें जीत हासिल करनी होगी। हम एक समय में केवल एक मैच पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, अगर आगे हम कुछ मैच हारते हैं, तो हमारे लिए अगले साल के लिए सही संयोजन तैयार करना महत्वपूर्ण होगा।’ उन्होंने कहा, ‘हम बहुत अधिक खिलाड़ियों को बदलने के पक्ष में नहीं हैं। हमारे लिए अभी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना महत्वपूर्ण है लेकिन अगर ऐसा नहीं होता तो हमारा ध्यान अगले साल के लिए 11 खिलाड़ी तैयार करना और फिर दमदार वापसी करने पर होगा।’
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular