Monday, August 31, 2026
HomeLatest Newsप्रचंड गर्मी का प्रकोप… दिल्ली-पंजाब सहित इन राज्यों में 5 दिन लू...

प्रचंड गर्मी का प्रकोप… दिल्ली-पंजाब सहित इन राज्यों में 5 दिन लू का अलर्ट

उत्तर से लेकर मध्य और पश्चिमी भारत में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है।

उत्तर से लेकर मध्य और पश्चिमी भारत में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत सात राज्यों में अगले पांच दिनों के लिए लू की चेतावनी जारी की गई है।
वही मैदानी इलाकों में गरज और बिजली के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। आइए विस्तार से जानते है देशभर के मौसम का हाल…
राजधानी दिल्ली में आज बढ़ेगा पारा
राजधानी दिल्ली में आज गर्मी बढ़ने वाली है। राजधानी में दिनभर धूप रहेगी और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
बता दें कि दिन में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। हालाँकि, इससे मौसम पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। रात में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस हो सकता है।
बिहार में लोगों को मिलेगी कुछ राहत
मौसम विभाग के अनुसार बिहार के लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। बता दे कि यहाँ आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है, जिसके कारण अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जाएगा।
राजस्थान के कई इलाकों में भीषण लू का डोर शुरू
राजस्थान के कई इलाकों में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। जिससे लोगों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
राजस्थान के बाड़मेर में तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जैसलमेर में भी अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया। फलौदी में भी तापमान 44 डिग्री को पार कर गया है।
इन राज्यों में होगी बारिश,
वही अगर पहाड़ी इलाकों की बात करें तो IMD के अनुसार जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 18 से 20 अप्रैल तक खराब मौसम की आशंका है।
वही मौसम विभाग ने बताया कि सड़कों पर रुकावट, लैंडस्लाइड, ओलावृष्टि और पथरीले ढलानों से पत्थरों के गिरने जैसी घटनाएं हो सकती हैं। इसलिए इस दौरान पर्यटकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
महाराष्ट्र में 2-3 डिग्री बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है और अगले 2 दिनों के दौरान कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular