आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संगरूर के गांव छाजली में 6 करोड़ रुपए की लागत से बने स्कूल ऑफ एमिनेंस का उद्घाटन किया।
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संगरूर के गांव छाजली में 6 करोड़ रुपए की लागत से बने स्कूल ऑफ एमिनेंस का उद्घाटन किया। अब इस विद्यालय में विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय एवं अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं।
स्कूल के प्रिंसिपल गुरिंदर सिंह ने बताया कि इस समय स्कूल में करीब 1100 बच्चे हैं और बच्चों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होने लगी है, क्योंकि स्कूल में अब बच्चों को बेहद आधुनिक सुविधाएं मिल रही हैं। बच्चों ने यह भी बताया कि उन्हें अपने स्कूल में निजी स्कूलों जैसी सुविधाएं मिल रही हैं, जिससे उनका मनोबल बढ़ रहा है।
अभिभावक भी इस बात से खुश हैं कि उनके बच्चे अब कॉन्वेंट स्कूलों जैसी सुविधाओं वाले सरकारी स्कूल में पढ़ रहे हैं। बच्चों ने पढ़ाई के बाद बड़े लक्ष्य भी तय कर लिए हैं। लड़कियों का कहना है कि वे पढ़-लिखकर इंजीनियर, डॉक्टर और जज बनने का सपना देख रही हैं।