Thursday, June 18, 2026
HomeLatest NewsBelgian Police ने भगोड़ा मेहुल चोकसी को किया गिरफ्तार, तेज हुई...

Belgian Police ने भगोड़ा मेहुल चोकसी को किया गिरफ्तार, तेज हुई भारत लाने की तैयारी

पंजाब नेशनल बैंक से जुड़े बड़े लोन धोखाधड़ी मामले में आरोपी और भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है।

 पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से जुड़े बड़े लोन धोखाधड़ी मामले में आरोपी और भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की अपील पर शनिवार, 12 अप्रैल, 2025 को हुई। चोकसी फिलहाल बेल्जियम की जेल में बंद हैं।
क्या था मामला?
दरअसल, मेहुल चोकसी पर आरोप है कि उसने पंजाब नेशनल बैंक से 13,500 करोड़ रुपये का लोन धोखाधड़ी करके हासिल किया था। इस घोटाले में मेहुल चोकसी के अलावा उसके भतीजे निरव मोदी का भी नाम शामिल है, जिन्होंने मिलकर बैंक से लोन की राशि धोखाधड़ी से प्राप्त की थी।
बता दें कि गिरफ्तारी से बचने के लिए मेहुल चोकसी भारत छोड़कर बेल्जियम भाग गया था, जहां वह अपनी पत्नी प्रीति चोकसी के साथ एंटवर्प शहर में रह रहा था। चोकसी की गिरफ्तारी के बाद, भारतीय जांच एजेंसियां अब उसकी प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में जुटी हैं ताकि उसे भारत लाकर मुकदमा चलाया जा सके।
पंजाब नेशनल बैंक घोटाला
2018 में सामने आए PNB घोटाले में चोकसी और निरव मोदी पर आरोप था कि उन्होंने बैंक के कर्मचारियों के सहयोग से फर्जी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग (LOUs) जारी कर 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। इस घोटाले ने भारत में बैंकिंग सेक्टर को हिला दिया था और इसे अब तक के सबसे बड़े बैंकिंग घोटालों में से एक माना जाता है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments