Thursday, April 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest NewsGood News ! फिर से शुरु हुई Paytm, PhonePe और Google Pay...

Good News ! फिर से शुरु हुई Paytm, PhonePe और Google Pay की सर्विस, यूजर्स को मिली राहत

​​​​​​​दिल्ली-NCR समेत देश के कई शहरों में शनिवार दोपहर को UPI सर्विस कुछ समय के लिए ठप हो गई।

दिल्ली-NCR समेत देश के कई शहरों में शनिवार दोपहर को UPI सर्विस कुछ समय के लिए ठप हो गई। इस दौरान लाखों लोग Paytm, PhonePe और Google Pay जैसे ऐप्स के जरिए भुगतान नहीं कर पा रहे थे। कुछ समय बाद ये सर्विस सामान्य तौर पर शुरु हो गई हैं। सर्विस दोबारा शुरु होने से यूजर्स को फिर से राहत मिली है।
शनिवार दोपहर को UPI पेमेंट सिस्टम में अचानक आई तकनीकी गड़बड़ी के कारण Paytm, PhonePe और Google Pay जैसे लोकप्रिय ऐप्स पर लेनदेन कुछ समय के लिए रुक गया। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत की और बताया कि वे भुगतान नहीं कर पा रहे हैं।
इस गड़बड़ी की जानकारी सबसे पहले Downdetector वेबसाइट ने दी, जो इंटरनेट सेवाओं में आई परेशानी को ट्रैक करती है। वेबसाइट के अनुसार, UPI सर्विस में रुकावट की शुरुआत शनिवार दोपहर करीब 12 बजे हुई थी।
UPI (Unified Payments Interface) भारत में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होने वाली डिजिटल पेमेंट सेवा है। इसका उपयोग रोज़ाना करोड़ों लोग छोटे-बड़े लेनदेन के लिए करते हैं। यह सेवा बैंकिंग ऐप्स, Paytm, PhonePe, Google Pay सहित कई प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। राहत की बात यह है कि कुछ समय बाद यह तकनीकी गड़बड़ी ठीक कर ली गई और अब सभी ऐप्स पर UPI ट्रांजैक्शन फिर से सुचारू रूप से हो रहे हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments