Monday, April 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest NewsIPL 2025: Sanju Samson को मिला झटका…मैच के दौरान ये गलती करना...

IPL 2025: Sanju Samson को मिला झटका…मैच के दौरान ये गलती करना पड़ा भारी

 संजू सैमसन पर इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 24 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया है।

 राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 24 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया है।
गुजरात टाइटंस ने बुधवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच को 58 रनों से जीत लिया। 218 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम 19.2 ओवर में 159 रन पर ऑल आउट हो गई।
मैच के दौरान ये गलती करना पड़ा भारी, लगा इतने लाख का जुर्माना
आईपीएल ने गुरुवार को एक बयान में कहा, “राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन पर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है।” बयान के अनुसार, “यह इस सत्र में आईपीएल आचार संहिता की धारा 2.22 के तहत उनकी टीम का दूसरा अपराध था, इसलिए सैमसन पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
“बयान में कहा गया, “प्रभावी खिलाड़ी सहित अंतिम एकादश में शामिल अन्य खिलाड़ियों पर छह लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत (जो भी कम हो) जुर्माना लगाया गया है।” गुजरात टाइटंस फिलहाल पांच मैचों में चार जीत और एक हार के साथ शीर्ष पर है, जबकि राजस्थान रॉयल्स पांच मैचों में दो जीत और तीन हार के साथ सातवें स्थान पर है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments