Thursday, May 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest NewsAmritsar ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 विदेशी पिस्तौल के साथ...

Amritsar ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 विदेशी पिस्तौल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

पंजाब में ‘युद्ध नाशियाँ विरुद्ध’ अभियान के तहत अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है।

पंजाब में ‘युद्ध नाशियाँ विरुद्ध’ अभियान के तहत अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। बता दें कि, अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने इस कार्रवाई में गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया और उनके पास से दो अवैध पिस्तौल तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसके बाद छापेमारी की गई और इस दौरान दो विदेशी पिस्तौल भी जब्त की गई।
-बड़े नेटवर्क से जुड़े होने का संदेह
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या इन हथियारों का उपयोग किसी अपराध के लिए किया गया था। फिलहाल, पुलिस इस मामले में अधिक जानकारी साझा नहीं कर रही है, लेकिन जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। आरोपियों के बड़े अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने जनता से अनुरोध किया है कि यदि उन्हें किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले, तो वे तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments