Thursday, May 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest NewsPunjab में भाजपा ने पहली बार 27 साल के इतिहास में सभी...

Punjab में भाजपा ने पहली बार 27 साल के इतिहास में सभी नगर निगमों में अपने नेता प्रतिपक्ष और उपनेता बनाए

भारतीय जनता पार्टी पंजाब ने अपने 27 वर्ष के इतिहास में पहली बार राज्य के सभी 5 नगर निगमों में अपना नेता प्रतिपक्ष और उपनेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है।

भारतीय जनता पार्टी पंजाब ने अपने 27 वर्ष के इतिहास में पहली बार राज्य के सभी 5 नगर निगमों में अपना नेता प्रतिपक्ष और उपनेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है। पार्टी ने पहली बार और शिरोमणि अकाली दल के बिना किसी सहयोग के यह नियुक्तियां अपने बलबूते पर किया है। अमृतसर नगर निगम में गौरव गिल को प्रतिपक्ष का नेता घोषित किया गया है और कृति अरोड़ा को उप नेता बनाया गया है। लुधियाना नगर निगम में पूनम रतड़ा को भाजपा ने विरोधी पार्टी का नेता और रोहित सिक्का को उप नेता बनाया है।
भाजपा ने पटियाला नगर निगम में वंदना जोशी को विरोधी पार्टी का नेता और अनुज खोसला को उपनेता बनाया है। जालंधर नगर निगम में मनजीत सिंह टीटू को प्रतिपक्ष का नेता और चंद्रजीत कौर संधा को उप नेता बनाया है। फगवाड़ा नगर निगम में अनुराग कुमार मानखंड को विरोधी पार्टी का नेता और भीरा राम वलजोत को उप नेता बनाया गया है। इन नियुक्तियों को लेकर पंजाब भाजपा के जनरल सैक्रेटरी राकेश राठौर ने पत्र जारी किया है। भारतीय जनता पार्टी में इन नियुक्तियों से पार्टी नेताओं व कार्यकत्र्ताओं में खुशी की लहर है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments