Tuesday, August 11, 2026
HomeLatest Newsबाढ़ से हुए फसलों के नुकसान की भरपाई करेगी पंजाब सरकार: CM...

बाढ़ से हुए फसलों के नुकसान की भरपाई करेगी पंजाब सरकार: CM Mann

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को राज्य में बाढ़ से हुए हर नुकसान के लिए लोगों को पर्याप्त मुआवज़ा देने

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को राज्य में बाढ़ से हुए हर नुकसान के लिए लोगों को पर्याप्त मुआवज़ा देने और भविष्य में ऐसी प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान को रोकने के उपाय खोजने की घोषणा की।
कपूरथला ज़िले के बाढ़ प्रभावित इलाकों के ताबड़तोड़ दौरे के दौरान लोगों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य में यह स्थिति पैदा हुई है।
हालांकि, भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार इस गंभीर संकट की घड़ी में लोगों की मदद के लिए प्रतिबद्ध है और इस नेक काम में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
उन्होंने कहा कि मानव जीवन सबसे महत्वपूर्ण है और इसकी सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए बाध्य है कि लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को राहत पहुँचाने के लिए राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि वह प्राकृतिक आपदा के कारण राज्य में उत्पन्न स्थिति पर नियमित रूप से नज़र रख रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता को राहत सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों से ऐसे उपाय खोजने को कहा जिससे ऐसी प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले जनहानि को रोका/न्यूनतम किया जा सके। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार संकट की इस घड़ी में लोगों के साथ है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े, यह सुनिश्चित करने के लिए बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान पहले से ही चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में लोगों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य में बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए पहले ही विशेष गिरदावरी के आदेश दे दिए हैं।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे विशेष गिरदावरी निष्पक्ष तरीके से करवाना सुनिश्चित करें ताकि लोगों को उनके नुकसान का पूरा मुआवज़ा मिल सके। भगवंत सिंह मान ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार लोगों को मुआवज़ा देगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि फसल, मवेशी, घर या किसी भी चीज़ के नुकसान को विशेष गिरदावरी में शामिल किया जाएगा ताकि लोगों को इस भारी नुकसान की पूरी भरपाई की जा सके। उन्होंने कहा कि निचले इलाकों में जहाँ पानी ने तबाही मचाई है, वहाँ हुए नुकसान का भी आकलन किया जाएगा और लोगों को उचित मुआवज़ा दिया जाएगा।
भगवंत सिंह मान ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार बाढ़ के दौरान हुए नुकसान की एक-एक पाई की भरपाई करेगी।
इससे पहले, ज़िला प्रशासन और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बाढ़ के कारण मौजूदा स्थिति से अवगत कराया। इस बीच, भगवंत सिंह मान ने मक्खू से हरिके पतन तक बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण भी किया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular