जालंधर में आज सुबह से हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है।
सुबह के समय हुई बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। जिससे ऑफिस जाने वाले लोगों और स्कूली बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक रुक-रुक कर बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। आज सुबह रिमझिम फुहारें तेज बारिश में बदल गईं। तापमान में गिरावट आने से ठंड हल्की बढ़ी है। सड़कों पर लोग बारिश का आनंद लेते और सुहावने मौसम का लुत्फ उठाते नजर आए।




