कल की गिरावट के बाद आज सोना और चांदी फिर महंगे हो गए हैं।
कल सोना-चांदी में बड़ी गिरावट के बाद एक बार फिर इसमें तेजी देखी गई है। यह बात गौर करने वाली है कि चांदी (Silver Rate Today) में चाहे जितनी तेजी या गिरावट आए इसका दाम 2 लाख रुपये प्रति किलो से नीचे नहीं आ रहा है। वहीं आज 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate Today) 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर ही दर्ज किया जा रहा है।
कितना महंगा हुआ सोना?
सुबह 10.12 बजे 10 ग्राम सोने की कीमत 1,41,032 रुपये चल रही है। इसमें 1539 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी है। सुबह 10.13 बजे तक सोने ने 1,40,287 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो और 1,41,349 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई बनाया है।
सुबह 10.15 बजे चांदी में 4927 रुपये प्रति किलो की तेजी है। 1 किलो चांदी का दाम 2,24,801 रुपये चल रहा है। चांदी ने अब तक 2,23,515 रुपये प्रति किलो का लो और 2,25,097 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया है।
आपके शहर में कितना है भाव?
| शहर | सोने का भाव | चांदी की कीमत |
| पटना | ₹1,41,950 | ₹225,770 |
| जयपुर | ₹142,000 | ₹225,860 |
| कानपुर | ₹142,060 | ₹225,950 |
| लखनऊ | ₹142,080 | ₹225,950 |
| भोपाल | ₹142,170 | ₹226,130 |
| इंदौर | ₹142,170 | ₹226,130 |
| चंडीगढ़ | ₹142,020 | ₹225,890 |
| रायपुर | ₹141,970 | ₹225,800 |


