Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest Newsजालंधर में नूरमहल पुलिस की छापेमारी:नशीली गोलियों समेत युवक को अरेस्ट किया,...

जालंधर में नूरमहल पुलिस की छापेमारी:नशीली गोलियों समेत युवक को अरेस्ट किया, सप्लाई करने के खड़ा था

जालंधर के नूरमहल पुलिस ने नशे के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए अश्विनी कुमार नाम के एक व्यक्ति को 24 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है।

आरोपी को उस समय दबोचा गया जब वह नशीली सामग्री की सप्लाई करने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना नूरमहल के मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम इलाके में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति नशीली गोलियों की खेप लेकर जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत घेराबंदी की और आरोपी को धर दबोचा।
चेकिंग के दौरान बरामद हुई नशीली गोलियां
पुलिस टीम ने आरोपी को नूरमहल के औजला मार्केट स्थित ईंट वाला राह, चीमा कलां के पास से काबू किया। जब पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली, तो उसके पास से 24 नशीली गोलियां बरामद हुईं। इन गोलियों का रंग हल्का नारंगी बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
थाना नूरमहल की फाइल फोटो।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
पकड़े गए आरोपी की पहचान अश्विनी कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 22-61-85 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह ने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस मामले की जांच कर रही पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी यह नशीली गोलियां कहां से लेकर आया था और आगे किसे सप्लाई करने वाला था। पुलिस पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments