Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest NewsChandigarh की Sukhna Lake लोगों के लिए बंद:एयर-शो के चलते प्रशासन ने...

Chandigarh की Sukhna Lake लोगों के लिए बंद:एयर-शो के चलते प्रशासन ने फैसला लिया

चंडीगढ़ की सुखना लेक को आज (26 मार्च) से लोगों के लिए बंद कर दिया गया है

गुरुवार को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान DC निशांत यादव ने इसकी जानकारी दी। प्रशासन का यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। DC ने बताया है कि सुखना लेक पर दो दिन (27 और 28 मार्च को) एयर-शो होना है। इसी के चलते यह निर्णय लिया गया है। इसमें बिना प्री-बुकिंग के एंट्री नहीं मिलेगी। 28 मार्च की दोपहर डेढ़ बजे लेक को दोबारा लोगों के लिए खोला जाएगा।
DC ने ये जानकारियां दीं…
  • दो दिन लेक बंद रहेगी: DC ने बताया कि एयर-शो के लिए 27 मार्च को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। दोनों दिन 10-10 हजार लोग देखने के लिए पहुंचेंगे। लेक को दो दिन बंद रखा गया। सैर करने वालों के लिए झील बंद रहेगी। आज से अरेंजमेंट शुरू हो जाएंगे।
  • लोगों की सुविधा के लिए वॉलंटियर तैनात होंगे: DC ने बताया- शो देखने आने वाले लोगों के लिए पीने के पानी का इंतजाम किया गया है। इसके लिए पानी के टैंकर व डिस्पोजल गिलास उपयोग होंगे। वहां टॉयलेट बनाए हैं। सिविल डिफेंस के वॉलंटियर तैनात किए जाएंगे, ताकि लोगों को किसी तरह की मुश्किल न आए। एंबुलेंस, फायर टेंडर और फर्स्ट एड सेटर बनाए गए हैं।
  • निजी गाड़ियां लाने की अनुमति नहीं: DC ने कहा- शो के लिए प्रशासन ने पूरे शहर को 7 जोन में बांटा है। वहां से लोगों को सुखना लेक ले जाने के लिए बसों का इंतजाम किया गया है। लोगों को अपनी गाड़ियां सुखना लेक आने की अनुमति नहीं होगी। लोगों को पास के लिए आवेदन करते समय अपना पिक पॉइंट चुनना है।
  • डिजास्टर मैनेजमेंट के इंतजाम, गारबेज डिस्पोजल टीम लगाईं: DC ने कहा- लेक पर डिजास्टर मैनेजमेंट का पूरा इंतजाम किया गया है। वोट, लाइफ जैकेट समेत सारे इंतजाम किए गए हैं। अगर कोई अनहोनी लेक पर होती है तो उस पर काबू किया जा सके। बहुत ज्यादा लोग आ रहे हैं। ऐसे में गंदगी न फैले, इसके लिए गारबेज डिस्पोजल टीम 7 जोन में लगाई है, ताकि उसे तुरंत क्लीन किया जा सके।
एयरो-शो के लिए एंट्री और टिकट
एयर-शो के लिए 100 रुपए प्रति व्यक्ति टिकट रखी गई है। बुकिंग चंडीगढ़ टूरिज्म ऐप पर 24 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है, जहां प्रतिदिन केवल 10 हजार सीटें उपलब्ध हैं। एंट्री के लिए वैध फोटो आईडी और QR कोड वाला पास साथ लाना अनिवार्य होगा। केवल प्री-बुकिंग वालों को ही एंट्री दी जाएगी।
शटल बस सर्विस सुबह 8 से 9 बजे तक चलेगी, जिसमें QR दिखाकर ही बैठा जा सकेगा। जबकि, निजी वाहनों को सुखना झील के पास आने की अनुमति नहीं होगी। सुरक्षा कारणों से बैग और खाने-पीने का सामान प्रतिबंधित रहेगा, केवल पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति होगी।
एयरशो में दिखेंगे ये जहाज
चंडीगढ़ एयर शो में इस बार केवल सूर्य किरण एरोबैटिक टीम ही प्रदर्शन करेगी। यह टीम BAE Hawk Mk-132 जेट ट्रेनर विमान उड़ाती है और कुल 9 लाल-सफेद रंग के विमान एक साथ आसमान में नजर आएंगे। यह एशिया की इकलौती 9 विमानों वाली एरोबैटिक टीम मानी जाती है।
शो के दौरान प्रेसिजन फॉर्मेशन, लूप्स, बैरल रोल्स, इन्वर्टेड फ्लाइंग, हाई-स्पीड डाइव्स और DNA जैसी सिग्नेचर मूवमेंट्स दिखाई जाएंगी। पूरा प्रदर्शन करीब 30 से 45 मिनट का होगा। खास बात यह है कि इस शो में Su-30 MKI जैसे अन्य लड़ाकू विमान शामिल नहीं हैं और रिहर्सल में भी केवल यही Hawk जेट्स नजर आ रहे हैं।
सात जगह से मिलेंगी कार्यक्रम के लिए बस
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रशासन की तरफ से सात पिकअप पॉइंट बनाए गए हैं, जिनमें रेलवे कॉलोनी ग्राउंड मनीमाजरा, दशहरा ग्राउंड मनीमाजरा, परेड ग्राउंड सेक्टर 17, रैली ग्राउंड सेक्टर 25, मेला ग्राउंड सेक्टर 34, पार्किंग एरिया उप्पल सोसाइटी मनीमाजरा और पार्किंग ललित होटल आईटी पार्क शामिल हैं। यहां से बस लेकर लोग शो देखने जा सकते हैं।
प्रशासक को एयर फोर्स ने दिया इनविटेशन
पंजाब के गवर्नर एवं चंडीगढ़ प्रशासक गुलाबचंद कटारिया को चंडीगढ़ एयर फोर्स स्टेशन के एयर कमांडर दीपक पंत की तरफ से कार्यक्रम का इनविटेशन भी दिया गया है। उन्हें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है। वह 28 मार्च को सुबह 10:40 बजे इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
एयर फोर्स कमांडर चंडीगढ़ के प्रशासक को इनविटेशन देने के पहुंचे।
6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को साथ न लाने की अपील
एयर शो के दौरान सुखना लेक और आसपास के क्षेत्रों में निजी वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी। केवल आपातकालीन सेवाओं और अधिकृत वाहनों को ही अनुमति दी जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को साथ न लाएं। साथ ही बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को भी भीड़ से बचने की सलाह दी गई है।
सुरक्षा के लिए कई विभाग तैनात
एयर-शो को सफल बनाने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, अग्निशमन सेवाएं और अन्य एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं। सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुखना लेक पर रोजाना सीमित संख्या में ही लोगों को प्रवेश दिया जाएगा, ताकि भीड़ को नियंत्रित रखा जा सके और सभी दर्शक आराम से एयर शो का आनंद ले सकें।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments