कमिश्नरेट पुलिस ने अमेरिका में बैठे जोगा फोलड़ीवाल, सोनू खत्री तथा रोहित गादरा गैंग के लिए काम करने वाले दो शार्पशूटरों सूत्रों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है।
इनके कब्जे से पुलिस ने दो अवैध पिस्तौल तथा कारतूस बरामद करते हुए थाना एक में उनके खिलाफ संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्राथमिक पूछताछ में शूटरों ने खुलासा किया कि जोगा फोलड़ीवाल के कहने पर जनवरी महीने में सुमित स्वीट शॉप पर गोलियां चलाई थी।
जानकारी देते हुए डीसीपी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि सीआईए स्टाफ इंचार्ज इंस्पैक्टर सुरिंदर कुमार कंबोज को गुप्त सूचना मिली थी कि जोगा फोलड़ीवाल से जुड़े दो गैंगस्टर सोनू खत्री और रोहित गादरा डीएवी फ्लाईओवर के पास कबीर नगर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। जिसके बाद इंस्पैक्टर कंबोज ने पुलिस पार्टी के साथ बताई गई जगह पर नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर आ रहे दो युवकों ने पुलिस चेकपॉइंट देखा तो वे तुरंत घबरा गए और वापस मुड़ने लगे।
इस दौरान उनकी मोटरसाइकिल फिसल गई जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया और जब उनसे नाम पूछा गया तो उन्होंने अपना नाम हरप्रीत लाल उर्फ हैप्पी, निवासी गांव फोलड़ीवाल और साजन गिल उर्फ गब्बर, निवासी खांबड़ा कॉलोनी, जालंधर बताया। जब पुलिस पार्टी ने उनकी तलाशी ली तो उनके पास से एक-एक पिस्तौल बरामद हुई, इसके अलावा दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना एक में अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि अभी तक की पूछताछ के दौरान शार्पशूटर गब्बर एवं हैप्पी ने कबूल किया है कि वह जोगा फोलड़ीवाल, रोहित गादरा तथा सोनू खत्री गैंग के लिए शार्पशूटर का काम करते हैं। उनके इशारे पर वह वारदातों को अंजाम देते हैं। इसके अलावा भगोड़े अपराधियों को पनाह देने से लेकर उन्हें हथियार भी सप्लाई करते हैं। इसकी एवज में उन्हें गैंग फंडिंग भी करते हैं। पुलिस अधिकारियों की माने तो दोनों शार्पशूटरों को रिमांड पर लेकर उनका क्रिमिनल रिकॉर्ड खंगाल जा रहा है।
वही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह अब तक इस तरह की कितनी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं और मौजूदा समय में वह कबीर नगर में कौन सी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। फिलहाल आरोपियों ने यह कबूल किया है कि जनवरी माह में फगवाड़ा में स्थित सुमित स्वीट शॉप पर जोगा फोलड़ीवाल के कहने पर गोलियां चलाई गई थी और इस काम में उसके साथ दो अन्य साथी भी थे। वहीं पुलिस अधिकारियों की माने तो रिमांड के दौरान उनकी निशानदेही पर और भी कई वारदातें ट्रस होने की प्रबल संभावना है।