जालंधर के भार्गव कैंप इलाके में झगड़े के केस में आरोप को पकड़े गई पुलिस के साथ परिवार का विवाद हो गया।
झगड़ा इतना बढ़ गया कि पुलिस ने एक युवक की पीठ पर मुक्के जड़ दिए। हंगामा करने पर पुलिस आरोपी की मां को अंदर से बालों से घसीटकर लाई।
पुलिस गली में महिला को बालों से घसीटते हुए गाड़ी में बैठाने लगी तो महिला के बेटे ने पुलिस वाले को थप्पड़ जड़ दिया। 10 मिनट तक चलके इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद लोगों ने पुलिस के खिलाफ रोष जताया और कहा कि पुलिस ने बिना महिला पुलिस के कर्मी के लेडी पर हाथ डाला।
पुलिस का कहना है कि पुराने झड़के के केस में युवक को उठाने के लिए पहुंचे थे। SHO राजिंदर कुमार ने बताया कि वह रात को ड्यूटी पर नहीं थे। उनको भी मामले के बारे में पता चला है। वह थाने जाकर इस संबंधी पूछताछ करेंगे। ड्यूटी पर ASI प्रवीन कुमार थे और वही मौके पर गए थे। महिला ने बताया कि पुलिस वाले का नाम विनय कुमार है। हंगाने के बीच पुलिस ने महिला के बेटे को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई।

महिला के बेटे की पीठ पर मुक्के जड़ता पुलिस कर्मी।
घर में घुसकर जबरन उठाने का आरोप महिला ममता ने बुलाया कि उसके बेटे और बहू में झगड़ा था। तिलक नगर की रहने वाली बहू ने इस मामले को लेकर थाने में कंप्लेंट थी। पुलिस सुबह सवा 7 बजे के करीब आई और सोए हुए बेटे को पकड़ लिया। इसका विरोध किया तो पुलिस ने मारपीट की। हम इस मामले में 1 दिन पहले थाने में भी गए थे, लेकिन पुलिस नहीं मिली।
ममता ने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मियों ने घर में घुसकर न केवल युवकों को जबरन उठाने की कोशिश की। वह बीच-बचाव करने आई तो उसे घर के कमरे के अंदर थप्पड़ मारा। गले और बालों से पकड़कर घसीटा।



