टी-20 लीग के दो मैचों को लेकर मोहाली जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।
दर्शकों की भीड़ को देखते हुए पार्किंग, टॉयलेट और सुरक्षा का पूरा इंतजाम पहले ही करने की तैयारी है। टाटा आईपीएल के मैच 31 मार्च और 11 अप्रैल 2026 को मुल्लानपुर (न्यू चंडीगढ़) के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।
मैच से पहले चेक होंगे फायर उपकरण
स्टेडियम के बाहर पर्याप्त पार्किंग जगह चिह्नित की जा रही है, ताकि पुलिस आसानी से वाहन व्यवस्था संभाल सके। पार्किंग के पास मोबाइल टॉयलेट और यूरिनल भी लगाए जाएंगे। आग की सुरक्षा के लिए फायर अधिकारी स्टेडियम के अंदर सभी उपकरण चेक कर रहे हैं।



