Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest Newsजालंधर में महिला ने कारोबारी पर लगाए रेप के आरोप:बोलीं- कंप्रोमाइज का...

जालंधर में महिला ने कारोबारी पर लगाए रेप के आरोप:बोलीं- कंप्रोमाइज का प्रेशर बनाया जा रहा, व्यापारी ने कहा-झूठ बोल रही

जालंधर में एक महिला ने एक व्यापारी पर रेप का आरोप लगाया।

महिला ने ACP से मुलाकात कर शिकायत दी है। महिला ने आरोप लगाया कि व्यापारी उस पर समझौता करने का दबाव बना रहा है, लेकिन वह समझौता नहीं करेगी। वह उसे सबक सिखाना चाहती है। दूसरी तरफ व्यापारी ने कहा कि महिला झूठ बोल रही है और वह इस मामले में जल्द ही सारा खुलासा करेंगे।
महिला ने ये भी आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने फेसबुक पर जाली आईडी बनाकर उस पर गंदे कमेंट किए हैं। उनके आईपी एड्रेस भी पुलिस को सौंप दिए गए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।
महिला का आरोप है कि कारोबारी के साथ उसकी मुलाकात एक जिम में हुई थी। कारोबारी ने उससे 80 लाख रुपए की ठगी भी की है। महिला का आरोप लगाया कि शादी झांसा देकर उसके साथ रिलेशन बनाए गए।
महिला बोली-व्यापारी शादीशुदा, दो बेटियां, पत्नी कनाडा में
महिला ने आरोप लगाया कि व्यापारी ने उससे मुलाकात करके कहा कि उसके घर पर केवल बेटियां हैं। उसे बेटा चाहिए। उसकी बातें सुन वह भावुक हो गई और झांसे में आ गई। थाना 7 के बाहर महिला ने कहा कि आज वह एसीपी के समक्ष पेश हुई हैं। एसीपी ने कहा कि थाना प्रभारी कुलविंदर मामले की जांच कर रहे हैं और उनके बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments