Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest NewsNaman Awards: रोहित-विराट का नाम नहीं… इन खिलाड़ियों को मिलेंगे अवॉर्ड, BCCI...

Naman Awards: रोहित-विराट का नाम नहीं… इन खिलाड़ियों को मिलेंगे अवॉर्ड, BCCI का बड़ा ऐलान

बीसीसीआई ने नमन (NAMAN) अवॉर्ड्स 2026 के विजेताओं का ऐलान कर दिया है.

बीसीसीआई भारतीय क्रिकेट जगत में शानदार प्रदर्शन और योगदान को सम्मानित करने के लिए नमन (NAMAN) अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन करने जा रही है. यह अवॉर्ड फंक्शन 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में होगा. यह अवॉर्ड्स बोर्ड की ओर से हर साल खिलाड़ियों, पूर्व खिलाड़ियों, कोच और अंपायरों को अलग-अलग कैटेगरी में दिए जाते हैं. इस बार कौन से खिलाड़ी को कौन सा सम्मान मिलने वाला है, इसका ऐलान हो गया है.

BCCI किन खिलाड़ियों का करेगी सम्मान?

BCCI ने ऐलान किया है कि भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल को पॉली उमरीगर अवॉर्ड से नवाजा जाएगा, जो पुरुषों के लिए बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर का अवॉर्ड है. शुभमन गिल को लगातार दूसरी बार ये अवॉर्ड मिलने जा रहा है. वहीं, स्मृति मंधाना को महिलाओं की बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर का अवॉर्ड मिलेगा, जो उनके करियर का पांचवां ऐसा सम्मान होगा.
घरेलू क्रिकेट में मुंबई की ईरा जाधव को जगमोहन दलमिया ट्रॉफी मिलेगी, जो घरेलू क्रिकेट में बेस्ट महिला क्रिकेटर के लिए है. हरियाणा की शेफाली वर्मा को सीनियर घरेलू वनडे में बेस्ट महिला क्रिकेटर के लिए जगमोहन दलमिया ट्रॉफी दी जाएगी. दूसरी ओर, मुंबई के आयुष म्हात्रे को घरेलू लिमिटेड ओवर्स टूर्नामेंट में बेस्ट ऑलराउंडर के लिए लाला अमरनाथ अवॉर्ड मिलेगा. विदर्भ के हर्ष दुबे को रणजी ट्रॉफी में बेस्ट ऑलराउंडर के लिए लाला अमरनाथ अवॉर्ड दिया जाएगा. इनके अलावा, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) को फिर से बीसीसीआई घरेलू टूर्नामेंट में बेस्ट परफॉरमेंस का अवॉर्ड मिलेगा, क्योंकि उन्होंने सीजन में चार ट्रॉफियां जीतीं और दो में उपविजेता रहे.

5 टीमों का एक-साथ सम्मान

इस बार नमन अवॉर्ड्स के दौरान पांच आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीमों का सम्मान भी होगा. यह भारतीय क्रिकेट के इतिहास में पहली बार होगा जब इतनी बड़ी संख्या में खिताब जीतने वाली टीमों को एक साथ सम्मानित किया जाएगा.
  • सीनियर पुरुष टीम: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026
  • सीनियर महिला टीम: आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025
  • पुरुष अंडर-19 टीम: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026
  • महिला अंडर-19 टीम: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2025
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments