Tuesday, February 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest Newsटी20 वर्ल्ड कप: अभिषेक, तिलक या रिंकू, किसकी जगह संजू सैमसन को...

टी20 वर्ल्ड कप: अभिषेक, तिलक या रिंकू, किसकी जगह संजू सैमसन को अगले मैच में मिलेगा मौका?

टी20 विश्व कप इतिहास में रनों के लिहाज से भारत की यह सबसे बड़ी हार है।

 भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले सुपर-8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया 76 रन से हारी। टी20 विश्व कप इतिहास में रनों के लिहाज से भारत की यह सबसे बड़ी हार है। ग्रुप स्टेज में अजेय रही टीम इंडिया को इस हार ने सोचने के लिए मजबूर कर दिया है।

दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के बाद भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल के रास्ते मुश्किल हो गए हैं। सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए टीम इंडिया को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने दो मुकाबले किसी भी कीमत पर बड़े अंतर से जीतने होंगे। इसके लिए टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव कर सकती है। संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा सकता है।

मौजूदा प्लेइंग इलेवन के तीन बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और रिंकू सिंह, बेहद खराब फॉर्म में चल रहे हैं। विश्व कप में लगातार मौका मिलने के बाद भी इन बल्लेबाजों के बल्ले से बड़ी पारी नहीं आई है। इसलिए जिम्बाब्वे के खिलाफ अगले मैच में इन तीनों में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है और संजू सैमसन की प्लेइंग इलेवन में एंट्री हो सकती है। संजू की एंट्री से प्लेइंग इलेवन में एक दाएं हाथ का बल्लेबाज हो जाएगा। यह टीम के संतुलन के लिए भी जरूरी है। टीम में फिलहाल अधिकांश बल्लेबाज लेफ्टी हैं।

अभिषेक शर्मा ने लगातार तीन पारियों में शून्य पर आउट होने के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15 रन बनाए थे। तिलक लगातार 5 पारियों में 25, 25, 25, 31 और 1 रन बना सके हैं। वहीं, रिंकू सिंह का बल्ला भी फ्लॉप रहा है। रिंकू पिछली 5 पारियों में 6, 1, 11, 6, और 0 का स्कोर कर सके हैं। इन तीनों में किसी एक की जगह संजू की टीम में एंट्री हो सकती है।

संभवत: उन्हें अभिषेक की जगह टीम में मौका दिया जाए। संजू पारी की शुरुआत के साथ ही मध्यक्रम में भी खेल सकते हैं। सैमसन ने ग्रुप स्टेज में नामीबिया के खिलाफ खेले एकमात्र मैच में 8 गेंदों पर 22 रन बनाए थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments