Wednesday, February 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest Newsमुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत राज्य में 9 लाख स्वास्थ्य कार्ड जारी...

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत राज्य में 9 लाख स्वास्थ्य कार्ड जारी : स्वास्थ्य मंत्री

डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि इस योजना को राज्य के लोगों से भरपूर समर्थन मिल रहा है और पंजीकरण के लिए बड़ी संख्या में लोग रोजाना पहुंच रहे हैं।

पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्नी डॉ. बलबीर सिंह ने आज कहा कि मुख्यमंत्नी स्वास्थ्य योजना के तहत राज्य में अब तक करीब 9 लाख स्वास्थ्य कार्ड जारी किए जा चुके हैं और पंजाब सरकार द्वारा राज्य के हर परिवार को इस योजना के तहत कवर करने के लिए पूरी सक्रि यता से काम किया जा रहा है। यहां जिला प्रशासनिक परिसर में मुख्यमंत्नी स्वास्थ्य योजना संबंधी विस्तृत समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य मंत्नी, जिनके साथ पंजाब के बागवानी मंत्नी मोहिंदर भगत, विधायक बलकार सिंह, विधायक इंद्रजीत कौर मान, जिला योजना समिति के चेयरमैन अमृतपाल सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह और सिविल सर्जन डॉ. राजेश गर्ग भी मौजूद थे, ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में 70 प्रतिशत से अधिक मरीजों का इलाज मुख्यमंत्नी स्वास्थ्य योजना के तहत मुफ्त किया जा रहा है।
डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि इस योजना को राज्य के लोगों से भरपूर समर्थन मिल रहा है और पंजीकरण के लिए बड़ी संख्या में लोग रोजाना पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि योजना के तहत नामांकन में तेजी लाई गई है और वर्तमान में हर रोज करीब 60 हजार स्वास्थ्य कार्ड जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्य को और गति देने के लिए अतिरिक्त स्टाफ तैनात करने के साथ-साथ अतिरिक्त मशीनरी भी लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पंजीकरण शिविरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्नी ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा बीमा पार्टनर को 500 करोड़ रु पये पहले ही जारी किए जा चुके हैं ताकि सभी सूचीबद्ध अस्पतालों को निर्धारित समय के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि इस समय अस्पतालों का 31 जनवरी, 2026 तक का कोई भी बकाया लंबित नहीं है। डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्नी भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के तहत प्रति परिवार प्रतिवर्ष 10 लाख रु पये तक के कैशलैस इलाज की सुविधा प्रदान की जा रही है।
उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य मैडीकल एमरजैंसी के दौरान परिवारों के आर्थिक बोझ को पूरी तरह कम करना है। उन्होंने राज्य के लोगों से बिना देरी योजना के तहत पंजीकरण कराने की अपील की। इससे पहले जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्नी ने जिले में मुख्यमंत्नी स्वास्थ्य योजना के तहत किए जा रहे पंजीकरण की समीक्षा की। उन्होंने जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, कॉमन सर्विस सैंटर, सेवा केंद्र और अन्य संबंधित विभागों को बेहतर तालमेल के साथ काम करने के निर्देश दिए ताकि इस जनहितकारी योजना को प्रभावी ढंग से लागू करते हुए हर व्यक्ति तक इसका लाभ पहुंचाया जा सके।
उन्होंने प्रत्येक सीएससी की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए एसडीएम और एसएमओ को सीएससी का दौरा करने के निर्देश भी दिए ताकि यदि पंजीकरण में कोई समस्या आ रही हो तो उसे तुरंत दूर किया जा सके। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जालंधर में हर रोज 10 हजार स्वास्थ्य कार्ड बनाए जाएंगे। इस मौके पर ‘आप’ नेता राजविंदर कौर थियाड़ा, नितिन कोहली, दिनेश ढल्ल, पिंदर पंडौरी, प्रिंसीपल प्रेम कुमार, सभी एसडीएम के अलावा स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, सेवा केंद्र और सीएससी के अधिकारी भी मौजूद थे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments