Sunday, February 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest NewsAmritsar: ISI की आतंकी साजिश नाकाम, RDX-IED के साथ भारी मात्रा में...

Amritsar: ISI की आतंकी साजिश नाकाम, RDX-IED के साथ भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

पंजाब में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए एक को गिरफ्तार किया है।

पंजाब में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए एक को गिरफ्तार किया है। पाकिस्तान की खूफियां एजैंसी आई.एस.आई. की अमृतसर में होनी वाली आंतकी साजिश का पर्दाफाश किया है, जिसमें राज्य के खूफियां विभाग स्टेट स्पैशल आप्रेशन सैल ने राहुल कुमार गज्जू को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से आर.डी.एक्स. आधारित इम्प्रोवाइजड एक्सप्लोसिव डिवाइज के साथ भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ रिकवर किया गया। सुरक्षा एजैंसी को गुमराह करने के लिए आरोपी ने इस आई.ई.डी. को पी.वी.सी. पाइप में छिपाया था ताकि किसी को कोई शंका न हो सके।
PunjabKesari
इस संबंध में डी.जी.पी. पंजाब गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किया गया राहुल कुमार एक सैलून में सहायक का काम करता है और पाकिस्तान में बैठे अपने हैंडलर के ईशारे पर विदेशी हैंडलर के निर्देश पर काम कर रहा था। आरोपी ने शहर के बाहर एक निर्धारित स्थान से खेप उठाई और डिवाइस को पी.वी.सी. पाइप में छिपाया।
एस.एस.ओ.सी. के ए.आई.जी. मुखविंद्र सिंह ने बताया कि इनपुट थी कि पाकिस्तान से एक बड़ी साजिश को अंजाम देने के लिए आई.ई.डी. भेजी गई है, जिस पर ट्रैप लगाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में यह बात पता चली कि आरोपी 2022 में अपने विदेशी हैंडलर के पंजाब दौरे के दौरान उसके सम्पर्क में आया और और दोनों एनक्रिपटिड मोबाइल एप पर एक-दूसरे के सम्पर्क में रहते थे। विदेशी हैंडलर राहुल को अपने जाल में फंसाने के लिए पैसा भी देता रहा है। आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया गया है जिससे गहणता से पूछताछ की जा रही है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments