Thursday, May 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest Newsरेलवे जल्द चला रहा नई ट्रेन, Amritsar, Jalandhar सहित इन स्टेशनों पर...

रेलवे जल्द चला रहा नई ट्रेन, Amritsar, Jalandhar सहित इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

इस ट्रेन सेवा के नियमित संचालन होने से इस रूट पर रेलयात्रियों की यात्रा और भी सुगम और सुलभ होगी।

फिरोजपुर रेल मंडल के प्रबंधक संजीव कुमार ने मंगलवार को कहा कि रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन हेतु छेहरटा और सहरसा के बीच नई अमृत भारत साप्ताहिक ट्रेन सेवा का शुभारम्भ होने जा रहा है। इस ट्रेन सेवा के नियमित संचालन होने से इस रूट पर रेलयात्रियों की यात्रा और भी सुगम और सुलभ होगी। छेहरटा और सहरसा के बीच नई अमृत भारत साप्ताहिक ट्रेन सेवा का संचालन निम्नानुसार किया जाएगा।
अमृत भारत साप्ताहिक ट्रेन 14628 का नियमित संचालन दिनांक 20 सितंबर, 2025 से किया जा रहा है। ट्रेन संख्या 14628 छेहरटा से सहरसा के लिए प्रत्येक शनिवार को खुलेगी। ट्रेन संख्या 14628 छेहरटा से रात्री 22:20 बजे प्रस्थान करके लगभग 35 घंटे की यात्रा के बाद सुबह 10:00 बजे सहरसा पहुंचेगी।
अमृत भारत साप्ताहिक ट्रेन 14627 का नियमित संचालन दिनांक 22 सितंबर 2025 से किया जा रहा है। ट्रेन संख्या 14627 सहरसा से छेहरटा के लिए प्रत्येक सोमवार को खुलेगी। ट्रेन संख्या 14627 सहरसा से दोपहर 13:00 बजे प्रस्थान करके लगभग 38 घंटे की यात्रा के बाद सुबह 03:20 बजे छेहरटा पहुंचेगी।
रास्ते में यह ट्रेन अमृतसर, ब्यास, जालंधर सिटी, फगवाड़ा, ढंडारी कलां, सरहिंद, राजपुरा,अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, रुड़की, मुरादाबाद, चंदौसी, सीतापुर,बुढ़वल, गोंडा, मनकापुर, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, कप्तानगंज, सिसवा बाज़ार, नरकटियागंज, सिकटा, रक्सौल, सीतामढ़ी, शिशो, सकरी, झंझारपुर, निर्मली, सरायगढ़ और सुपौल रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। इस अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस में शयनयान (स्लीपर) श्रेणी के 8 कोच, सामान्य (जनरल) श्रेणी के 11 कोच के अलावा पैंट्री कार की सुविधा भी उपलब्ध है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments