Thursday, May 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest Newsभारतीय सेना के जवान की ड्यूटी के दौरान हुई मौत, राजकीय सम्मान...

भारतीय सेना के जवान की ड्यूटी के दौरान हुई मौत, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

पट्टी के निवासी 28 वर्षीय जवान गगनदीप सिंह की सेना में ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

पट्टी विधानसभा क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। बता दें कि, पट्टी के निवासी 28 वर्षीय जवान गगनदीप सिंह की सेना में ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। आज नायक गगनदीप सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
जानकारी देते हुए मृतक गगनदीप सिंह के परिजनों ने बताया कि वह 11 साल से 67 आर्मी इंजीनियरिंग अंबाला में तैनात थे और ड्यूटी के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा। मृतक चार बहनों का इकलौता भाई था। गगनदीप की पत्नी ने केंद्र और राज्य सरकार से उचित सहायता की अपील की। इस मौके पर सेना के अधिकारियों ने मृतक के शव पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह, की ओर से पीए दिलबाग सिंह ने परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की और कहा कि पंजाब सरकार इस कठिन समय में पूरी तरह से परिवार के साथ खड़ी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments