Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest NewsJalandhar में फर्जी नाका लगाकर अवैध वसूली: PAP कर्मचारी रंगे हाथों पकड़ा...

Jalandhar में फर्जी नाका लगाकर अवैध वसूली: PAP कर्मचारी रंगे हाथों पकड़ा गया

जालंधर के नकोदर रोड पर पंजाब आर्म्ड पुलिस (PAP) के एक कर्मचारी द्वारा फर्जी नाका लगाकर लोगों से अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है।

स्थानीय लोगों और एक निहंग सिंह की सतर्कता के कारण आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा गया, जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने उसकी जमकर धुनाई कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही थाना लांबड़ा की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीएपी में तैनात एक कर्मचारी को सिविल वर्दी में नाका लगाकर राहगीरों को परेशान करते हुए पकड़ा गया।
बताया जा रहा है कि आरोपी अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर आने-जाने वाले वाहनों को रोक रहा था और उनसे दस्तावेजों की चेकिंग के नाम पर पैसों की मांग कर रहा था। जब हंगामा बढ़ा तो आरोपी का साथी अपनी कार में सवार होकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा।
पकड़े गए आरोपी ने पहले तो अपनी गलती मानी, लेकिन बाद में बचने के लिए झूठी कहानी गढ़ने लगा। उसने दावा किया कि वह किसी बाइक सवार का पीछा कर रहा था, लेकिन उसकी बातों में विरोधाभास देख लोग भड़क गए।
लोगों ने बाल पकड़कर आरोपी को पीटा।

लोगों ने बाल पकड़कर आरोपी को पीटा।

निहंग सिंह ने खोला मोर्चा

घटना का शिकार हुए एक व्यक्ति ने बताया कि आरोपी ने उसे रोककर तलाशी ली और उसके दस्तावेज खंगाले। इसके बाद आरोपी ने उसे छोड़ने के बदले 700 रुपए की मांग की। इसी बीच वहां से गुजर रहे एक निहंग सिंह को भी आरोपी ने रुकने का इशारा किया।

निहंग सिंह ने बताया कि उनके पास सभी वैध दस्तावेज थे, फिर भी आरोपी उनसे उलझने लगा। शक होने पर जब उन्होंने पूछताछ की और पुलिस को फोन करने की बात कही, तो आरोपी घबरा गया। निहंग सिंह की मुस्तैदी के कारण ही आसपास के लोग इकट्ठा हुए और फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हुआ।

पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरु की

नौजवान द्वारा झूठ बोलने और पुलिस की वर्दी का रौब दिखाने पर लोग इतने आक्रोशित हो गए कि उन्होंने मौके पर ही उसकी ‘छित्तर परेड’ कर दी। आरोपी काफी देर तक अपना मुंह छिपाता रहा। सूचना मिलते ही थाना लांबड़ा की पुलिस टीम सरकारी गाड़ी के साथ मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से विभाग की छवि खराब हो रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। बता दें की जालंधर में यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले एक शिवसेना नेता की सुरक्षा में तैनात कर्मी भी इसी तरह के फर्जी नाके के मामले में पकड़ा जा चुका है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments