Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest NewsShivam Dubey के घर की कीमत जानकर चौंक जाएंगे, T20 वर्ल्ड चैंपियन...

Shivam Dubey के घर की कीमत जानकर चौंक जाएंगे, T20 वर्ल्ड चैंपियन ने मुंबई में खरीदे करोड़ों के फ्लैट्स

शिवम दुबे ने सेमीफाइनल में 43 और फाइनल में ताबड़तोड़ 26 रन की पारियां खेलकर टीम इंडिया को खिताब जिताने में बड़ी भूमिका निभाई.

टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से ही कई खिलाड़ी लगातार चर्चा में हैं. खास तौर पर संजू सैमसन और ईशान किशन को लेकर खूब बातें हो रही हैं. इनके अलावा एक और खिलाड़ी है, जिसने कुछ अलग वजहों से भी सुर्खियां बटोरी हैं. ये हैं शिवम दुबे, जिन्होंने सेमीफाइनल और फाइनल में छोटी लेकिन तेज पारियां खेलकर टीम को जीत तक पहुंचाया. अपने प्रदर्शन के अलावा शिवम दुबे फाइनल के बाद ट्रेन से सफर करने के कारण भी खबरों में आ गए. अब वो मुंबई में अपनी महंगी प्रॉपर्टी के कारण चर्चा के केंद्र में हैं.

कितनी है दुबे के फ्लैट की कीमत?

लगातार 2 टी20 वर्ल्ड कप में भारत की खिताबी जीत का अहम हिस्सा रहे बाएं हाथ के बल्लेबाज शिवम दुबे के पास मुंबई में करोड़ों के फ्लैट्स हैं, जो उन्होंने पिछले साल ही लिए. एक रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि भारतीय ऑलराउंडर ने जून 2025 में मुंबई के मशहूर ओशीवाडा इलाके में एक रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट में 2 फ्लैट लिए थे, जिनकी कुल कीमत 27.50 करोड़ रुपये है. ये दोनों फ्लैट DLH एन्क्लेव में हैं, जिन्हें दुबे ने देव लैंड एंड हाउसिंग लिमिटेड से खरीदा.

रिपोर्ट में रजिस्ट्री के दस्तावेजों के हवाले से बताया गया है कि दोनों फ्लैट एक ही बिल्डिंग में हैं. एक फ्लैट 17वें फ्लोर पर और दूसरा 18वें फ्लोर पर है, जिनका टोटल एरिया करीब 9600 स्क्वायर फुट है. डॉक्यूमेंट्स बताते हैं कि इन फ्लैट्स की खरीद के लिए शिवम दुबे ने 1.65 करोड़ रुपये तो सिर्फ स्टाम्प ड्यूटी में ही दे दिए. इसके साथ ही उन्होंने सोसायटी में 3 पार्किंग स्लॉट भी खरीदे हैं.

टीम इंडिया और IPL में खेलकर दुबे की कमाई

दुबे की कमाई की बात करें तो उन्हें हर एक टी20 मैच खेलने के लिए फीस के तौर पर 3 लाख रुपये BCCI की ओर से मिलते हैं. वहीं उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट के C ग्रेड में रखा गया है, जहां से उन्हें सालाना 1 करोड़ रुपये की कमाई होती है. वहीं वो फिलहाल IPL में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं, जिन्होंने इस स्टार को 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. इसके बाद ही उन्होंने ये फ्लैट लिए हैं.

वर्ल्ड कप में दिखाया जलवा

टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में 25 गेंदों में 43 रन और फिर फाइनल में सिर्फ 8 गेंदों में 26 रन बनाकर शिवम दुबे ने टीम इंडिया को लगातार दूसरी बार खिताब तक पहुंचाने में बड़ा योगदान दिया. इस तरह वो 2 बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो गए. आपको बता दें कि शिवम दुबे ने अपना डेब्यू तो 2019 में किया था लेकिन पिछले करीब 3 साल से ही वो लगातार टीम इंडिया के लिए टी20 फॉर्मेट में अपनी जगह पक्की कर पाए हैं. इस दौरान उन्होंने IPL में भी अपनी छाप छोड़ी है.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments