Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest NewsLudhiana के एसीपी गुरदेव सिंह के नाम पर बनाई गई फर्जी फेसबुक...

Ludhiana के एसीपी गुरदेव सिंह के नाम पर बनाई गई फर्जी फेसबुक आईडी, लोगों को भेजी जा रही हैं Friend Requests

ACP गुरदेव सिंह के नाम से बनी फर्जी फेसबुक ID, लोगों को भेजीं फ्रेंड रिक्वेस्ट

लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट में तैनात असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) ट्रैफिक गुरदेव सिंह के नाम से साइबर ठगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर फर्जी आईडी बना दिया। इस फर्जी आईडी के जरिए ठग लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर ठगी की कोशिश कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि ठगों ने इस फर्जी अकाउंट पर 40 से अधिक लोगों को फ्रेंड भी बना लिया।
ACP गुरदेव सिंह को इस फर्जी आईडी की जानकारी तब मिली जब उनके एक जानकार को उस अकाउंट से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई। प्रोफाइल देखने पर नाम हिंदी में लिखा होने के कारण उन्हें शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने तुरंत ACP गुरदेव सिंह को फोन करके इसकी जानकारी दी।
जानकारी मिलने के बाद ACP गुरदेव सिंह ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर देर रात पोस्ट साझा कर लोगों को सतर्क किया। उन्होंने लिखा कि किसी शरारती तत्व ने उनके नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बना ली है और लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस आईडी से आने वाली फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें और इसे इग्नोर करें, क्योंकि इसके जरिए ठगी की आशंका हो सकती है।
 Ludhiana ACP Gurdev SinghLudhiana ACP Gurdev Singh
फर्जी आईडी में असली प्रोफाइल की तरह दी गई जानकारी

ठगों ने फर्जी आईडी को असली दिखाने के लिए कई चालाकियां अपनाईं। फर्जी प्रोफाइल पर गुरदेव सिंह का नाम हिंदी में लिखा गया है, जबकि उनकी असली फेसबुक आईडी में नाम अंग्रेजी में लिखा हुआ है।

इसके अलावा ठगों ने ACP गुरदेव सिंह की असली फेसबुक प्रोफाइल से उनकी कवर फोटो और प्रोफाइल फोटो भी उठाकर फर्जी आईडी में लगा दी। इतना ही नहीं, उनकी असली प्रोफाइल में दी गई जानकारी जैसे लुधियाना और खानपुर का जिक्र भी फर्जी अकाउंट में उसी तरह लिखा गया है।
फर्जी आईडी की डिस्क्रिप्शन में भी राष्ट्रपति पदक और मुख्यमंत्री अवार्ड से जुड़ी वही जानकारी डाली गई है जो उनकी असली आईडी पर मौजूद है, ताकि लोगों को शक न हो।
11 मार्च को बनाई गई फर्जी आईडी
जानकारी के मुताबिक गुरदेव सिंह के नाम से बनाई गई यह फर्जी फेसबुक आईडी 11 मार्च को बनाई गई थी। इसके बाद 12 मार्च की रात करीब 11:30 बजे प्रोफाइल फोटो और कवर फोटो अपलोड की गई। जब ACP ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की, उस समय इस फर्जी अकाउंट पर करीब 39 फ्रेंड जुड़े हुए थे, जो रात तक बढ़कर 40 से ज्यादा हो गए।
स्क्रीनशॉट शेयर कर लोगों को किया सतर्क
फर्जी अकाउंट का पता चलते ही ACP गुरदेव सिंह ने तुरंत उसके स्क्रीनशॉट लेकर अपनी असली फेसबुक आईडी पर साझा कर दिए। उन्होंने अपने परिचितों और आम लोगों से अपील की कि इस आईडी से आने वाली किसी भी फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें और सतर्क रहें।
सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं ACP गुरदेव सिंह
ACP गुरदेव सिंह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। ट्रैफिक व्यवस्था से जुड़ी जिम्मेदारी संभालने के कारण वह अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करते रहते हैं। फेसबुक पर उनके करीब 1.40 लाख फॉलोअर्स हैं, जबकि इंस्टाग्राम पर भी उनके 6 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
पहले भी हो चुकी है साइबर हैकिंग की घटना
इससे पहले लुधियाना के ACP ईस्ट सुमित सूद का व्हाट्सएप अकाउंट भी हैक हो चुका है। उस समय उनके व्हाट्सएप से लोगों को चालान से संबंधित संदेश भेजे गए थे। हालांकि समय रहते उन्हें इसकी जानकारी मिल गई थी और उन्होंने अपने परिचितों को तुरंत सतर्क कर दिया था।
पुलिस अधिकारियों के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर लोगों से ठगी करने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध सोशल मीडिया अकाउंट या मैसेज पर तुरंत सतर्क रहें और बिना जांचे-परखे किसी भी रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments