Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest NewsJalandhar में निगम के रिटायर्ड सुपरिटेंडेंट ने आत्मदाह किया:कमरे में आग लगाकर...

Jalandhar में निगम के रिटायर्ड सुपरिटेंडेंट ने आत्मदाह किया:कमरे में आग लगाकर उसमें कूदा

जालंधर में नगर निगम के रिटायर्ड सुपरिटेंडेंट ने घर में आत्मदाह कर लिया।

कर्मचारी ने शुक्रवार तड़के अपने कमरे में आग लगा दी। जिसके बाद उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार जागा। मगर, उन्हें बचा नहीं पाया।
रिटायर्ड निगम मुलाजिम परिवार के सामने ही जिंदा जल गया। उनके परिवार में बेटा और पत्नी हैं। शुरुआती जांच में पता चला कि वह कर्जे को लेकर परेशान थे। हालांकि पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं मृतक का सुसाइड नोट जल तो नहीं गया या फिर उन्होंने कोई वीडियो तो नहीं बनाया था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है।
छत में बने कमरे में सोते थे चौगिट्‌टी चौक के अवतार नगर में रहने वाले विवेक ने बताया कि उसके पिता सोहन सिंह (60) नगर निगम से रिटायर्ड सुपरिटेंडेंट थे। वह कर्ज को लेकर काफी परेशान रहते थे। घर में वह छत पर बने कमरे में सोते थे। गुरुवार रात भी वह रोजाना की तरह खाना खाकर कमरे में सोने के लिए चले गए।
सुबह आग लगाई, पड़ोसियों ने शोर मचाया विवेक ने बताया कि शुक्रवार तड़के साढ़े 4 बजे उनके कमरे में आग लगी दिखी। तब पता चला कि उन्होंने खुद ही आग लगाई है। पिता उसमें झुलसने लगे तो उनके चिल्लाने की आवाज आने लगी। आग और चीखों की आवाज सुनकर पड़ोसी जाग गए। उन्होंने शोर मचाया। जिसके बाद वह उठे और तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी।
फायर ब्रिगेड मुलाजिम भी अंदर नहीं जा सके विवेक ने बताया कि इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत वहां आई। जिसके बाद उन्होंने पिता को बचाने की कोशिश की लेकिन पहली मंजिल पर होने और हवा चलने की वजह से वह तुरंत कमरे में नहीं जा सके। इसके बाद उन्होंने पहले आग बुझाई। जब तक आग बुझी और वे कमरे में गए, तब तक पिता की जलकर मौत हो चुकी थी।
कर्ज को लेकर परेशान थे, परिवार को पता नहीं बेटे विवेक ने कहा कि उसके पिता कर्ज को लेकर परेशान रहते थे। उन्होंने कई लोगों से कर्ज ले रखा था। हालांकि किससे और कितना कर्ज लिया व किस वजह से लिया था, इसके बारे में उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस बोली- सुसाइड नोट नहीं मिला, जांच कर रहे रामामंडी के जांच अधिकारी एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर कमरा पूरी तरह जल चुका था। उन्हें घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सोहन सिंह कर्ज से परेशान थे, जिसके चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है और पारिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments