Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest News₹1000 स्कीम पर टिप्पणी पड़ी भारी, खैहरा और वड़िंग आज महिला आयोग...

₹1000 स्कीम पर टिप्पणी पड़ी भारी, खैहरा और वड़िंग आज महिला आयोग के सामने पेश होंगे

पंजाब सरकार की महिलाओं को ₹1000 देने वाली योजना पर पोस्ट से विवाद

आम आदमी पार्टी सरकार के महिलाओं को एक हजार रुपए देने का ऐलान पर कांग्रेस विधायक व नेताओं के बयान से​ विवाद खड़ा हो गया है। इस घोषणा के बाद कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली। सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट को लेकर पंजाब महिला आयोग में आज सुखपाल खैहरा व कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की पेशी होगी।
सुखपाल खैहरा की पोस्ट पर विधानसभा में बाकायदा निंदा प्रस्ताव पास किया गया और इसे लेकर जमकर हंगामा हुआ। पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्शन राजलाली गिल ने स्वत: संज्ञान लेकर सुखपाल खैहरा व पार्टी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को आयोग के सामने पेश होने के आदेश दिए।
आयोग की तरफ से जारी नोटिस।
आयोग की तरफ से जारी नोटिस।
शू मोटो नोटिस में चेयरपर्शन ने कहा था कि सुखपाल खैहरा ने ऐसी पोस्ट डालकर महिलाओं का अपमान किया है। उन्होंने ऐसा कांग्रेस पार्टी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की शह पर किया है। इसलिए दोनों को आयोग ने तलब किया है।
यही नहीं चेयरपर्शन ने कपूरथला के एसएसपी को इस मामले की जांच करके आज ही रिपोर्ट पेश करने को कहा है। एसएसपी कपूराथला भी आज ही अपनी रिपोर्ट आयोग के सामने पेश करेंगे।
उधर, सुखपाल सिंह खैहरा आयोग के इस नोटिस पर भी सवाल खड़े कर चुके हैं। उनका कहना है कि आयोग को उनका बयान दिख गया लेकिन मुख्यमंत्री ने वुमन डे पर जो कुछ कहा वो नहीं दिखा। विधानसभा में भी उनका पक्ष सुने बगैर निंदा प्रस्ताव पास कर दिया गया।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments