Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedदशमेश यूथ क्लब के सहयोग से गुरु नानक फाउंडेशन ग्लोबल स्कूल, जालंधर...

दशमेश यूथ क्लब के सहयोग से गुरु नानक फाउंडेशन ग्लोबल स्कूल, जालंधर में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन ||

माई भारत जालंधर (युवा मामले और खेल मंत्रालय, भारत सरकार) ने दशमेश यूथ क्लब के सहयोग से गुरु नानक फाउंडेशन ग्लोबल स्कूल, जालंधर में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिले के विभिन्न यूथ क्लबों और स्कूलों/कॉलेजों की टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में हॉकी, फुटबॉल, रस्साकशी, बैडमिंटन, लंबी कूद और लड़कों तथा लड़कियों के लिए दौड़ें शामिल थीं। इस मौके मुख्य अतिथि गुरु नानक देव जी थे। सम्मानित अतिथियों में गुरु नानक फाउंडेशन ग्लोबल स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. हरलीन कौर, माई भारत जालंधर की डिप्टी डायरेक्टर रश्मीत कौर, अकाउंटेंट गौरव चुघ, दफ्तर सहायक कुलविंदर कुमार, खेलो इंडिया पंजाब के जनरल सचिव कुलवीर सिंह सैनी, खेल प्रमोटर व कोऑर्डिनेटर सुखविंदर सिंह, प्रधान दशमेश स्पोर्ट्स क्लब, कंचन सैनी और गुरु नानक स्कूल के कोच हर्ष निधित बहल, दीपक कुमार शामिल थे। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करना और उन्हें स्वस्थ जीवन शैली के महत्व से अवगत कराना था। विजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल दिए गए और आज की युवा पीढ़ी को अधिक से अधिक खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments