Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest Newsकंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई की बंद,हालात बिगड़ने की संभावना...

कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई की बंद,हालात बिगड़ने की संभावना बढ़ी

देश भर में पेट्रोल डीजल और एलपीजी गैस का संकट मंडराने लगा है l

अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान सहित दर्जनों खाड़ी देशों पर किए जा रहे मिसाइल हमलों के बाद अब देश भर में पेट्रोल डीजल और एलपीजी गैस का संकट मंडराने लगा है मौजूदा हालात कुछ यूं बन चुके हैं कि देश की तीनों प्रमुख गैस कंपनियों द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद कर दी गई है जिसके कारण आने वाले दिनों में हालत बिगड़ने की संभावना बढ़ने लगी है l

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय सहित गैस कंपनियो के द्वारा जहां घरेलू उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलेंडर की सप्लाई देने के लिए कई तरह के नियम और शर्तें लागू की गई है वहीं 5,19 और 425 किलो ग्राम वाले जंबो कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद होने के कारण व्यापारिक संस्थानों सहित औद्योगिक घरानों में भी संकट गहराने के आसार बन गए हैं l

बताया जा रहा है कि गैस कंपनियों के प्लांट्स पर कमर्शियल गैस सिलेंडर का कोटा भरने के लिए गाड़ियों की बड़ी लाइन लगी हुई है  जबकि कंपनियों द्वारा डीलरों को कोर जवाब देकर सप्लाई देने से हाथ खड़े कर दिए गए हैं जिसके चलते सिस्टम पूरी तरह से तहस-नहस  पड़ने का संकट तेजी के साथ बढ़ाने की संभावनाएं बनती जा रही है जो कि आने वाले दिनों में आम लोगों के साथ ही बड़े औद्योगिक घरानों की आर्थिक और व्यापारिक दशा पर बड़ी मार मरेगा और वही बेरोजगारी बढ़ने से देशभर में एक बार फिर से कोरोना महामारी जैसे गंभीर हालत पैदा कर सकता है l

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments