Saturday, February 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest NewsT20 World Cup 2026: भारत सेमीफाइनल में पहुंचा, तो किससे होगी टक्कर?...

T20 World Cup 2026: भारत सेमीफाइनल में पहुंचा, तो किससे होगी टक्कर? टीम का नाम तय

 टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 2 सेमीफाइनलिस्ट टीमों के नाम तय हो गए हैं.

 टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने आखिरी स्टेज में पहुंच चुका है. सुपर 8 स्टेज में ग्रुप-1 से साउथ अफ्रीका ने पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. उनकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप पर कब्जा रखा है और उनका नेट रन रेट भी काफी मजबूत है. अब ग्रुप से दूसरी सेमीफाइनलिस्ट टीम का फैसला भारत और वेस्टइंडीज के बीच 1 मार्च को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में होने वाले मुकाबले से होगा.

टीम इंडिया को हर हाल में जीतना होगा मैच

भारत और वेस्टइंडीज की टीमों के लिए करो या मरो की स्थिति है. टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इस मुकाबले में जीत हासिल करनी ही होगी. फिलहाल भारत के 2 मैचों के बाद 2 पॉइंट्स हैं. वहीं, वेस्टइंडीज भी इतने ही पॉइंट्स के साथ मैदान में उतरेगी. अगर भारत किसी भी अंतर से वेस्टइंडीज को मात दे देता है, तो उसके 4 पॉइंट्स हो जाएंगे और वह ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल का टिकट कन्फर्म कर लेगा. दूसरी ओर, वेस्टइंडीज के लिए भी जीत जरूरी है, क्योंकि हार की स्थिति में उनका सफर यहां खत्म हो सकता है. इस लिहाज से यह मुकाबला एक क्वार्टर फाइनल जैसा हो गया है, जो टीम बाजी मार लेगी, वही आखिरी टॉप-4 में जगह बनाएगी.

सेमीफाइनल में किससे होगी टक्कर?

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचती है, तो उसका मुकाबला किससे होगा? आईसीसी के नियमों के मुताबिक, ग्रुप-1 में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को ग्रुप-2 की टॉप टीम से भिड़ना पड़ता है. ग्रुप-2 में इंग्लैंड ने अब तक शानदार खेल दिखाया है. उन्होंने अपने 3 मैचों में 3 जीत हासिल की हैं और टॉप पर कब्जा जमा लिया है. ऐसे में भारत अगर ग्रुप-1 से दूसरी टीम के रूप में क्वालिफाई करता है, तो सेमीफाइनल में उसका सामना इंग्लैंड से होगा.
यह रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबला 5 मार्च को मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा भारतीय टीम के लिए यह घरेलू मैदान पर इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम से भिड़ंत काफी अहम होगी. इससे पहले साल 2022 में भी इन टीमों टीमों का आमना-सामना टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हुआ था. तब इंग्लैंड की टीम ने बाजी मारी थी. ऐसे में इस बार ये दोनों टीमें टकराती हैं तो टीम इंडिया के पास अपना बदला पूरा करने का मौका भी होगा.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments